एक्सप्लोरर

AUSvsPAK: बड़े लक्ष्य के सामने शुरू में लड़खड़ाया पाकिस्तान

बड़े लक्ष्य के सामने शुरू में लड़खड़ाया पाकिस्तान

AUSvsPAK: बड़े लक्ष्य के सामने शुरू में लड़खड़ाया पाकिस्तान


ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 490 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य रखने के बाद शुरू में ही दो विकेट निकालकर डे-नाइट टेस्ट मैच में जीत की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये. 


 


ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहली पारी में 142 रन पर आउट करने के बाद अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 202 रन बनाकर समाप्त घोषित की. पाकिस्तान की बड़े लक्ष्य के सामने शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 70 रन बनाये हैं. 


 


पाकिस्तान को जीत के लिए अब भी 420 रन की दरकार है. अभी दो दिन का खेल होना बाकी है और ऐसे में पाकिस्तान के सामने पहाड़ जैसे लक्ष्य तक पहुंचने की कठिन चुनौती है. अजहर अली (नाबाद 41) और समी असलम (15) ने पहले 11 ओवर तक टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया. 


 


मिशेल स्टार्क ने आगे पिच करायी गयी गेंद पर असलम को मैट रेनशॉ के हाथों स्लिप में कैच कराया जबकि नये बल्लेबाज बाबर आजम (14) को स्पिनर नाथन लियोन ने पवेलियन की राह दिखायी. स्टंप उखड़ने के समय दूसरे छोर पर अनुभवी यूनिस खान खड़े थे. उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया है लेकिन अभी खाता नहीं खोला है. 


 


इससे पहले सुबह पाकिस्तान ने आठ विकेट 97 रन से आगे खेलना शुरू किया. उसके अंतिम दो विकेटों ने लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की लेकिन इसके बावजूद टीम पहली पारी में 142 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया से 287 रन से पीछे रही. 


इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने विरोधी टीम को फोलोऑन नहीं दिया और खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटे खवाजा ने 109 गेंद में आठ चौकों की मदद से 74 रन बनाए. डिनर ब्रेक से पहले राहत की गेंद पर मिसबाह उल हक ने उनका शानदार कैच लपका. निक मेडिनसन एक बार फिर नाकाम रहे और तीन गेंद में सिर्फ चार रन बनाकर वहाब रियाज का शिकार बने.


 


ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और टीम ने टी से पहले ही दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर और मैट रेनशा के विकेट गंवाए. वार्नर ने आक्रामक रूख अपनाने की कोशिश की लेकिन मोहम्मद आमिर की गेंद को पुल करने की कोशिश में मिडऑन पर वहाब को कैच दे बैठे. उन्होंने 12 रन बनाए.


 


रेनशा भी छह रन बनाने के बाद राहत अली की गेंद पर दूसरी स्लिप में यूनिस खान को कैच दे गए.


 


इससे पहले पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर सरफराज अहमद ने सर्वाधिक नाबाद 59 रन बनाए. उन्होंने 64 गेंद की अपनी पारी के दौरान छह चौके मारे. सरफराज ने मोहम्मद आमिर (21) के साथ नौवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े. अंपायर ने आमिर को नॉटआउट दिया था लेकिन रैफरल पर पता चला कि जैकसन बर्ड की गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों में गई थी.


 


मेडिनसन ने सरफराज का मुश्किल कैच छोड़ा लेकिन इसके बाद राहत अली (04) के रन आउट होने से पाकिस्तान की पारी का अंत हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget