एक्सप्लोरर

AUS vs NZ: कैमरून ग्रीन की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, मुश्किल में फंसी कीवी टीम

AUS vs NZ 1st Test: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दूसरी पारी में 2 विकेट पर 13 रन है, लेकिन पहली पारी में कंगारूओं को 204 रनों की बड़ी बढ़त मिली थी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 217 रनों की हो चुकी है.

AUS vs NZ 2nd Day Report: वेलिंगटन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट पर शिकंजा कस दिया है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दूसरी पारी में 2 विकेट पर 13 रन है, लेकिन पहली पारी में कंगारूओं को 204 रनों की बड़ी बढ़त मिली थी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 217 रनों की हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 383 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी में महज 179 रनों पर सिमट गई.

कैमरून ग्रीन की पारी ने बदला टेस्ट का रूख

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने 174 रनों की नॉटआउट पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके और 5 छक्के लगाए. कैमरून ग्रीन ने आखिरी विकेट के लिए जोश हेजलवुड के साथ 104 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाज 279 रनों तक पैवलियन का रूख कर चुके थे, लेकिन ग्रीन-हेजलवुड ने टीम का स्कोर 383 रनों तक पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया के 383 रनों के जवाब में कीवी टीम महज 179 रनों पर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. मैट हेनरी ने 42 रनों का योगदान दिया, लेकिन कीवी टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके.

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. नाथन लियोन ने कीवी टीम के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जोश हेजलवुड को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

कैमरून ग्रीन के बाद चमके कंगारू गेंदबाज

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 383 रनों पर सिमटी. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में कैमरून ग्रीन के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया. हालांकि, मिचेल मार्श, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस ने छोटी लेकिन अहम पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 विकेट झटके. बहरहाल, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 13 रन है. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और नाथन लियोन क्रीज पर हैं. जबकि कंगारूओं की बढ़त 217 रनों की हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

Anant Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे ब्रावो, राशिद और धोनी समेत कई दिग्गज, लगा दिग्गजों का मेला

WPL 2024: जब लाइव मैच के दौरान स्टेडियम में घुसने वाले शख्स से भिड़ गईं एलिसा हीली... सोशल मीडिया पर फैंस दिए ऐसे रिएक्श्नन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit
UP News: 27 को लेकर बड़ी टेंशन में BJP? | SIR Controversy | CM Yogi |ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget