एक्सप्लोरर

UAE दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, नहीं हुई स्मिथ-वॉर्नर की वापसी

22 मार्च से यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ शुरु हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी दो मैचों के लिए भी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की टीम में वापसी नहीं हुई है.

पिछले साल बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के फैंस के लिए एक और बुरी खबर आई है. 22 मार्च से यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ शुरु हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी दो मैचों के लिए भी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की टीम में वापसी नहीं हुई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के ये दोनों स्टार्स अब आईपीएल में अपनी फॉर्म का परिचय देंगे और फिर अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए वापसी कर पाएंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सलेक्टर्स कमेटी ने भारत दौरे पर आई 15 खिलाड़ियों की टीम को ही बिना किसी बदलाव के यूएई दौरे पर भेजना का फैसला किया है. 

चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा,'उनके प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो जाएंगे. दोनों कोहनी के ऑपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन में है और इस बात पर रजामंदी जताई गई कि वे इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए वापसी करें.'

दरअसल ऐसी उम्मीद थी कि 28 मार्च को इन दोनों खिलाड़ियों का एक साल का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन खत्म हो रहा है. ऐसे में पांच मैचों की सीरीज़ के आखिरी दो मैच 29 मार्च और 31 मार्च को खेले जाएंगे. जिसमें इन दोनों के खेलने की संभावना थी लेकिन अब टीम के ऐलान के साथ ये स्थित स्पष्ट हो गई है कि ये दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल में ही वापसी करेंगे.

वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिशेल स्टार्क के चोटिल होने से भी बड़ा झटका लगा है. स्टार्क ना तो भारतीय दौरे पर आ पाए और अब उनका यूएई में भी खेलना मना हो गया है.

स्टीव स्मिथ अपनी कोहनी की चोट से उबरकर अब सीधे आईपीएल में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे. जबकि डेविड वॉर्नर सनराइज़र्स हैदराबाद टीम का हिस्सा होंगे. आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होनी है जहां पर ये खिलाड़ी जुड़ेंगे. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 अप्रेल तक विश्वकप के लिए अपने 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान करेगी.

अब इन खिलाड़ियों के पास 23 अप्रेल से पहले मौका है कि वो आईपीएल में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाएं और ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप बस का हिस्सा बन जाएं.

पाकिस्तान के खिलाफ यूएई दौरे के लिए ये है ऑस्ट्रेलियाई टीम:
एरॉन फिंच, पेट कमिसं, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरनडॉर्फ, नैथन कुल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नैथन लायन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एशटन टर्नर, एडम ज़म्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget