एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: उस्मान ख़्वाज़ा के जूते ने मचाया बवाल, गाज़ा के समर्थन में लिखा नारा, ICC ने जताई आपत्ति

Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख़्वाज़ा के जूते में फिलिस्तीन और गाज़ा में पीड़ित लोगों के समर्थन में एक स्लोगन लिखा हुआ देखा गया है, जिस पर आईसीसी ने आपत्ति जताई है.

AUS vs PAK 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से शुरू होने वाला है. यह मैच ऑस्ट्रेलिया में मौजूद दुनिया की सबसे तेज और बाउंस वाली पिच पर्थ पर खेला जाएगा. इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, और एक बार फिर ओपनिंग बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उस्मान ख़्वाज़ा को सौंपी गई है. हालांकि, मैच से शुरू होने से पहले ही उस्मान के साथ एक विवाद जुड़ गया है.

उस्मान के जूते ने मचाया बवाल

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरने से पहले उस्मान मैदान पर अभ्यास कर रहे थे, तभी कैमरामेन की नज़र उनके जूते पर गई, जिसमें इज़राइल-फिलिस्तीन की जंग में मारे जा रहे गाज़ा के पीड़ित लोगों के समर्थन में एक नारा लिखा हुआ था. उस्मान ने अपने जूते में लिखा है कि, "सभी का जीवन बराबर है". उस्मान के जूते में लिखा यह नारा गाज़ा में मारे गए और अभी तक मर रहे पीड़ित बच्चों, महिलाओं और अन्य निर्दोष लोगों के लिए हैं.

उस्मान के इस एक्शन के बाद मीडिया में एक विवाद शुरू हो गया है. द एज की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख़्वाज़ा के इस कदम का समर्थन किया है, लेकिन आईसीसी ने इस पर आपत्ति जताई है, और कहा है कि क्रिकेट के अलावा किसी भी निजी राय को मैदान से बाहर रखना चाहिए. कोड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर साइमन ओ'डॉनेल ने इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, उस्मान को अपने निजी विचार अपने मंच पर कहना चाहिए, लेकिन जब वह ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहा है, तो उसे अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं को सामने लाने, और इसे किसी दूसरों पर थोपने का कोई अधिकारा नहीं है.

 

उस्मान ने पहले भी किया गाज़ा का समर्थन

गौरतलब है कि, उस्मान ने इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर तब गाज़ा के पीड़ित लोगों का समर्थन किया था, जब वो अपनी घायल बेटी का ऑस्ट्रेलिया के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे थे. उस्मान ने अपनी उस इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, कुछ दिन पहले मेरी बेटी आयशा को बगीचे में किसी कीड़े के काटने से एलर्जी हो गई थी, जिसके बाद हमें असप्ताल में आयशा का इलाज कराना पड़ा. मैं इस चीज का आभारी हूं, कि उसे इस अस्पताल में बिजली, पानी और बर्फीले इलाज के साथ सभी अच्छी व्यवस्था मिल सकती है".

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Usman Khawaja (@usman_khawajy)

 

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे कहा था कि, "यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है, और आंसू आ जाते हैं कि कुछ बच्चे इससे भी बेहद बुरी स्थिति में हैं, और उन्हें ये सब सुविधाएं नहीं मिल सकती". ऐसे में अब देखना होगा कि उस्मान पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में अपने उसी जूते को पहनकर मैदान पर उतरते हैं, या अपने जूतों से उस नारे को हटा देते हैं.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने गाज़ा के पीड़ित बच्चों से की अपनी बेटी की तुलना, तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार
पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड
Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ
SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य
SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी से छिनी IPL 2026 की ऑरेंज कैप, SRH के 2 सूरमा निकले सबसे आगे
वैभव सूर्यवंशी से छिनी IPL 2026 की ऑरेंज कैप, SRH के 2 सूरमा निकले सबसे आगे

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget