एक्सप्लोरर

ASIA CUP, PAK vs BAN: शतक से चूके मुशफ़िकुर, 239 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी

बांग्लादेश का अंत उसी तरह हुआ जिस तरह पारी की शुरुआत हुई थी.

मुशफ़िकुर रहीम(99) की शानदार पारी और मोहम्मद मिथुन(60) के साथ उनकी 144 रनों की साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने सुपर फोर के अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान के सामने 240 का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 239 रनों पर सिमट गई.

सेमीफाइनल बन चुके मुकाबले में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जुनैद खान और शाहिन अफरीदी ने पांच ओवर होते-होते बांग्लादेश के तीन विकेट 12 रन पर झटक लिए थे. बांग्लादेश संकट में था और उसे एक बेहतरीन साझेदारी की जरूरत थी. यहां से मुशफ़िकुर और मिथुन ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला.

अर्द्धशतकीय पारी खेलने के बाद मिथुन हसन अली को कैच देकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान ने यहां एक बार फिर वापसी की और जल्दी जल्दी दो विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर भेज दिया.

एक तरफ जहां टीम 200 के करीब थी वहीं मुशफ़िकुर शतक से एक रन पीछे थे लेकिन शाहिन अफरीदी की अंदर आती गेंद पर वो चकमा खा गए और गेंद बल्ले को छूती हुई विकेट के पीछे सरफराज अहमद के हाथों में चली गई. इस तरह मुशफ़िकुर 99 पर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए.

मुशफ़िकुर के आउट होने के बाद बांग्लादेश के बड़े स्कोर की उम्मीद भी पवेलियन लौट गई और अंत में टीम 239 रन ही बना सकी.

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर की जगह टीम में आए जुनैद खान ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए. वहीं शाहीन अफरीदी और हसन अली को दो-दो सफलता मिली जबकि शादाब खान एक विकेट लेने में सफल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget