एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: कमेंट्री बॉक्स में भी होगी भारत-पाकिस्तान की 'जंग', सोनी ने उतारा दिग्गजों का पैनल, जानिए कौन-कौन शामिल

एशिया कप का रोमांच सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा.सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने कमेंट्री बॉक्स के लिए भारत,पाकिस्तान और इंग्लैंड के दिग्गजों को चुना हैं. जानिए इस पैनल में कौन-कौन से नाम शामिल हैं.

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस बार कमेंट्री बॉक्स में भी भारत और पाकिस्तान की "जंग" देखने को मिलेगी. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने टूर्नामेंट के लिए मल्टी-लैंग्वेज कमेंट्री पैनल का ऐलान किया है जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड सहित कई देशों के पूर्व क्रिकेटर अपनी आवाज देंगे.

इंग्लिश कमेंट्री पैनल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने-माने नाम इस बार इंग्लिश पैनल का हिस्सा होंगे. भारत से सुनील गावस्कर, दिनेश कार्तिक, हर्षा भोगले, रॉबिन उथप्पा और रवि शास्त्री को जगह मिली है. इनके अलावा पाकिस्तान के वसीम अकरम और अतहर अली खान, श्रीलंका के रसेल अर्नोल्ड, इंग्लैंड के नासिर हुसैन और न्यूजीलैंड के साइमन डूल भी आवाज देंगे.

हिंदी कमेंट्री पैनल

भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए हिंदी पैनल हमेशा खास रहता है. इस बार वीरेंद्र सहवाग, अजय जडेजा, इरफान पठान, विवेक राजदान, अभिषेक नायर और सबा करीम जैसे बड़े नाम दर्शकों को मैच का आंखों देखा हाल सुनाएंगे. इनके साथ गौरव कपूर, समीर कोचर और आतिश ठुकराल भी अपनी ऊर्जा से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

रीजनल पैनल - तमिल और तेलुगू

सोनी स्पोर्ट्स ने दक्षिण भारतीय दर्शकों को भी पूरा ध्यान में रखा है. तमिल पैनल में पूर्व भारतीय कोच भरत अरुण, डब्ल्यूवी रमन, हेमांग बदानी, अरुण वी और विद्युत शिवरामकृष्णन को जगह दी गई है. वहीं तेलुगू पैनल में वेंकटपति राजू, रवि तेजा, राकेश देवा और संदीप बी जैसे नाम शामिल किए गए हैं.

खिलाड़ियों का रिएक्शन

इस मौके पर सुनील गावस्कर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का एशिया कप सफर दिलचस्प रहने वाला है. वहीं रवि शास्त्री ने टीम को अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण बताते हुए भरोसा जताया कि यह संयोजन आने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए अच्छा संकेत है.

कब और कहां से होगी शुरुआत

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होगी. इस बार 8 टीमें भाग ले रही हैं - भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग.  भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ खेलेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू, शुभमन गिल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, शुभमन गिल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget