एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: हांगकांग ने एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया, 31 अगस्त को भारत से होगी टक्कर

Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए हांगकांग क्वालीफाई करने वाली छठी टीम बन गई है. हांगकांग ने भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में जगह बनाई है.

Asia Cup 2022: 27 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप के लिए क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. हांगकांग एशिया कप के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी टीम बनी है. हांगकांग को भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में जगह मिली है. 31 अगस्त को हांगकांग की टक्कर भारत के साथ होगी.

बुधवार को हुए मुकाबले में हांगकांग ने एशिया कप की मेजबानी कर रहे यूएई को 8 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही हांगकांग की एशिया कप में जगह पक्की हो गई. यह चौथा मौका है जब हांगकांग की टीम एशिया कप में खेलती हुई नज़र आएगी. इससे पहले हांगकांग ने 2004, 2008 और 2018 के एशिया कप में जगह बनाई थी. हालांकि टी20 फॉर्मेट में पहली बार हांगकांग की टीम एशिया कप का हिस्सा होगी. 

हांगकांग के क्वालीफाई करने के साथ ही 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के दोनों ग्रुप की तस्वीर साफ हो गई है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग हैं. वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम है. हांगकांग आईसीसी रैंकिंग में फिलहाल 23वें नंबर की टीम है. बावजूद इसके हांगकांग एशिया कप के लिए लगातार तीन मैच जीतकर क्वालीफाई करने में कामयाब रहा है.

हांगकांग को सभी मैचों में मिली जीत

क्वालीफायर्स राउंड में हांगकांग की टीम ने सिंगापुर के अलावा कुवैत और यूएई को मात दी है. हांगकांग की टीम ने तीन जीत के साथ क्वालीफायर्स राउंड की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया. कुवैत की टीम चार प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं यूएई की टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिली. इसके अलावा सिंगापुर की टीम तो क्वालीफायर्स राउंड में एक भी मैच नहीं जीत पाई.

बता दें कि एशिया कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है. भारत की टक्कर अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के साथ होगी. इसके बाद 31 अगस्तको टीम इंडिया हांगकांग के साथ भिड़ेगी. ग्रुप ए में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमों को अगले राउंड में जगह मिलेगी.

T20 World Cup: क्या वर्ल्ड कप में विराट कोहली की जगह को है खतरा? 15 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget