ASIA CUP 2018: हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय खेमे में पहुंचा पाकिस्तानी दिग्गज
मलिक धोनी को सर्वकालिन महान क्रिकेटर मानते हैं

पिछले एक साल से करोड़ों क्रिकेट फैन्स जिस मुकाबले का इंतजार कर रहे वो पल अब करीब आ रहा है. 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान एशिया कप में आमने सामने होंगी. दोनों ही टीम यूएई पहुंच गई है और मुकाबले की तैयारी में जुट गई है.
शनिवार से एशिया कप का आगाज होगा और यकीनन क्रिकेट का रोमांच अपने बुलंदियों पर होगा. मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान एक बेहतरीन पल देखने को मिला जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शोएब मलिक अपने पसंदीदा क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी से मिले.
#WATCH: Mahendra Singh Dhoni and Shoaib Malik meet during practice in Dubai ahead of #AsiaCup2018. India and Pakistan to play each other on September 19. pic.twitter.com/KGchi5qilJ
— ANI (@ANI) September 14, 2018
मलिक भारतीय खेमे की तरफ आए और धोनी से बात की. दोनों की बीच काफी देर तक बातचीत हुई और दोनों काफी खुश दिख रहे थे. इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी दिख रहे हैं लेकिन मलिक सिर्फ धोनी से बात करते हुए दिख रहे हैं.
आपको बता दें कि मलिक धोनी की काफी इज्जत करते हैं और उन्हें सर्वकालिन महान क्रिकेटर मानते हैं. पिछले साल जब एक फैन्स ने उनसे धोनी के बारे में पूछा था तो उन्होंने धोनी को GOAT(ग्रेट ऑफ ऑल टाइम) कहा था.
आपको बता दें कि भारत के खिलाफ शोएब मलिक का प्रदर्शन हमेशा बेहतर रहा है. भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने भी उन्हें भारत के खिलाफ पाकिस्तान का प्रमुख हथियार माना है.
दोनों ही टीम क्रिकेट के मैदान पर कम ही बार आमने सामने होती है ऐसे में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच आपसी संवाद कम ही देखने को मिलता है. लेकिन जब भी मैदान के बाहर दोनों देश के खिलाड़ी आमने सामने होते हैं तो प्रतिद्वंद्विता की जगह आपसी सौहार्द देखने को मिलता है.
पिछले एशिया कप के दौरान ऐसा ही पल देखने को मिला था जब मोहम्मद आमिर पहली बार विराट कोहली से मिले थे. उस वक्त कोहली ने आमिर को अपना बल्ला गिफ्ट में दिया था.
Source: IOCL


















