एक्सप्लोरर

ASHES: स्टार्क के तूफान में उड़कर इंग्लैंड ने 120 रनों से गंवाया दूसरा टेस्ट

मिशेल स्टॉर्क (5/88) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 120 रनों से हरा दिया.

एडिलेड: मिशेल स्टॉर्क (5/88) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 120 रनों से हरा दिया.

इस जीत को हासिल कर आस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में पांच टेस्ट मैचों में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. इससे पहले, ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी.

कप्तान जोए रूट की (67) की मंझी हुई बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने चौथे दिन मंगलवार को स्टम्प्स तक अपनी दूसरी पारी में 176 रन बनाए लिए थे. आस्ट्रेलिया की ओर से मिले 353 रनों के लक्ष्य को हासिल करने से इंग्लैंड केवल 178 रन दूर था. रूट और वोक्स नाबाद थे.

इसके बाद, बुधवार को इंग्लैंड की पारी को आगे खेलने उतरे रूट को 177 के स्कोर पर जोश हाजलेवुड ने आउट कर टीम को दिन का पहला और सबसे बड़ा झटका दिया.

रूट के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड बैकफुट पर आ गया. इसके बाद स्टॉर्क ने और नाथन लॉयन ने बाकी के बल्लेबाजों को भी ज्यादा देर तक मैदान पर टिकने नहीं दिया. लॉयन ने मोइन अली (2) का विकेट लिया. वहीं, बाकी बचे तीन विकेट - जॉनी बेयरस्टॉ (36), क्रेग ओवर्टन (7) और स्टुअर्ट ब्रॉड (8) स्टॉर्क ने लिए और इंग्लैंड की पारी 233 रनों पर समाप्त कर दी.

उल्लेखनीय है कि इस टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शॉन मार्श (126) की शानदार शतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 442 रनों पर घोषित कर दी.

इसके बाद, लॉयन और स्टॉर्क ने अपनी अच्छी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को पहली पारी में ज्यादा रन नहीं बनाने दिए और उसे 227 रनों पर ही समेट दिया.

आस्ट्रेलिया का हालांकि, दूसरी पारी में प्रदर्शन सबसे खराब रहा. जेम्स एंडरसन ने पांच और क्रिस वोक्स ने चार विकेट लेते हुए आस्ट्रेलिया को 138 रनों पर ही समेट दिया.

इस पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 353 रनों का लक्ष्य था, जिसे वह हासिल नहीं कर पाई और 120 रनों से हार गई.

आस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले शॉन मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच अब एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 दिसम्बर तक पर्थ के वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ग्राउंड पर खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget