एक्सप्लोरर

ICC के टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन टॉर पर बरकरार, रबाड़ा और अमला ने लगाई छलांग

ICC के टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन टॉर पर बरकरार, रबाड़ा और अमला ने लगाई छलांग

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाड़ा और बल्लेबाज हाशिम अमला को फायदा पहुंचा है. रबाड़ा ने अपने साथी खिलाड़ी डेल स्टेन को पछाड़ाते हुए तीन स्थान की छलांग लगा कर पांचवें स्थान पर आ गए हैं जबकि स्टेन छठे स्थान पर बने हुए हैं. 


 


भारतीय ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है. उनके हमवतन रवीन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोस हाजलेवुड को तीसरा स्थान हासिल है.


 


अमला भी चार स्थान की छलांग लगा कर छठे स्थान पर आ गए हैं. अमला हाल ही में बुरे दौर से गुजर रहे थे, लेकिन अपने 100वें टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने का उन्हें फायदा पहुंचा है. 


 


बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. दूसरे स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं. 


 


न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रनों की पारी खेलने वाले बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन भी अपनी शानदार पारी से करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. उन्होंने आठ स्थान की छलांग के साथ 23वां स्थान हासिल किया है. 


 


कप्तान मुश्फीकुर रहीम को 10 स्थान का फायदा हुआ है और वह 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं. किवी टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम भी 177 रनों की पारी खेलने के बाद अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर आ गए हैं. उन्हें 31वां स्थान मिला है. 


 


अमला ने हमवतन ज्यां पॉल ड्यूमिनी 155 रनों की पारी खेलने के बाद नौ स्थान की छलांग के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 33वें स्थान पर आ गए हैं. टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और डीन एल्गर संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर हैं. 


 


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-3 से मिली हार के बाद श्रीलंका की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर है, लेकिन रैंकिंग में उसे एक अच्छी खबर मिली है. नुवान प्रदीप को छह स्थान का फायदा हुआ है और वह 33वें स्थान पर आ गए हैं. 


 


श्रीलंका का मात देने वाली दक्षिण अफ्रीका को टीम रैंकिंग में चार अंकों का फायदा हुआ है. उसके अब 107 अंक हो गए हैं. सातवें स्थान पर रहने वाली श्रीलंका को चार अंकों का नुकसान हुआ है. 


 


भारत टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर बना हुआ है. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget