एक्सप्लोरर

Ajinkya Rahane का टीम से बाहर होना तय, पिछली 15 पारियों में बल्ले से आया है सिर्फ एक अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में रहाणे ने बल्ले से बुमराह और शमी की तुलना में भी खराब प्रदर्शन किया है. रहाणे के लिए अब टीम में जगह बचा पाना मुमकिन नज़र नहीं आ रहा है.

India Vs England: इंग्लैंड दौरे पर अंजिक्य रहाणे का खराब प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में रहाणे बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए. टीम मैनेजमेंट लगातार रहाणे का बचाव कर रहा है, लेकिन उनके लिए अब टीम में जगह बचाना बेहद ही मुश्किल हो गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में रहाणे चार बार दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं. लेकिन वह सिर्फ एक ही मौके पर अच्छी शुरुआत को फिफ्टी में बदल पाए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में रहाणे ने 61 रन की पारी खेली थी. उसके अलावा इस सीरीज में रहाणे का स्कोरकॉर्ड 5, 1, 18, 10, 14 और 0 रहा है.

शार्दुल से भी पीछे

अंजिक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में अब तक सिर्फ 15.5 के औसत से 107 रन बनाए हैं. चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले शार्दुल ठाकुर टेस्ट सीरीज में सिर्फ दो मैच खेलकर रन बनाने के मामले में रहाणे से आगे हैं. शार्दुल ठाकुर इस सीरीज में 117 रन बना चुके हैं.

बल्लेबाजी औसत को देखा जाए तो अंजिक्य रहाणे अपने साथी खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी से भी पिछड़ते हुए नज़र आ रहे हैं. शमी और बुमराह दोनों का बल्लेबाजी औसत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रहाणे से कहीं ज्यादा अधिक है.

पिछली 15 पारियों में लगाई है सिर्फ एक फिफ्टी

ऐसा नहीं है कि अंजिक्य रहाणे सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा सीरीज में ही बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, बल्कि अपनी पिछली 15 पारियों में रहाणे सिर्फ एक अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं. रहाणे ने इस दौरान महज 285 रन ही बनाए हैं. 

मेलबर्न टेस्ट के शतक को छोड़ दिया जाए तो करीब दो साल में अंजिक्य रहाणे के बल्ले से कोई और बड़ी पारी नहीं निकली है. फिलहाल अंजिक्य रहाणे का टेस्ट में औसत 40 से भी नीचे जा चुका है. 2016 में जब रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 188 रन की पारी खेली थी तो उनका बल्लेबाजी औसत 50 के करीब पहुंच गया था. लेकिन बीते चार सालों में रहाणे करीब 33 के औसत से ही रन बना पाए हैं और इसी वजह से अब उनका अगले टेस्ट में खेल पाना तय नहीं है.

IND Vs ENG: ओवल टेस्ट में भारत की परेशानी बढ़ी, इंग्लैंड को मिली है बेहद शानदार शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget