एक्सप्लोरर

AFG vs PAK: एहसानुल्लाह ने पहली गेंद पर लिया विकेट, तो ऐसा था बॉलिंग कोच उमर गुल का रिएक्शन, देखें Video

Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज एहसानुल्लाह ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया.

Afghanistan vs Pakistan 1st T20I: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 24 मार्च को खेला गया. शारजाह में हुए इस मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. इस जीत के बाद राशिद खान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही इस टी20 सीरीज में पाकिस्तान की टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज एहसानुल्लाह भी शामिल हैं. वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने में सफल रहे. इस दौरान टीम के बॉलिंग कोच उमर गुल की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. 

एहसानु्ल्लाह ने पहली गेंद पर झटका विकेट

पाकिस्तान की पारी का पांचवां ओवर एहसानुल्लाह फेंकने आए. इस दौरान उनके सामने अफगानिस्तान के बैटर इब्राहिम जादरान थे. एहसानुल्लाह के इंटरनेशनल करियर की यह पहली गेंद थी. इस गेंद पर जादरान बड़ा स्ट्रोक लगाना चाह रहे थे. लेकिन गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और हवा में चली गई. ऐसे में विकेटकीपर आजम खान ने आसान कैच लपक लिया. इस दौरान पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच उमर गुल काफी खुश नजर आए. इतना ही नहीं एहसानुल्लाह ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर गुलबदीन नायब को भी आउट किया. 

अफगानिस्तान की पहली जीत

यह टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान की पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 92 रन बनाए. जीत के लिए 93 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरे अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया. अफगानिस्तान की तरफ से पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने 38 रन की नाबाद पारी खेली. इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद नबी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

यह भी पढ़ें:

UPW-W in WPL: प्लेऑफ में हारने के बाद खत्म हुआ यूपी वारियर्स का सफर, जानें टीम की टॉप खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget