एक्सप्लोरर

टेस्ट रैंकिंग में नबंर एक पर बरकरार हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली पहले स्थान पर कायम हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं. वहीं गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबादा फिर से दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गये हैं.

आईसीसी के द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार कोहली के 935 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह अपने रेटिंग अंकों में सुधार की कोशिश करेंगे. कोहली की शीर्ष रैंकिंग को फिलहाल कोई खतरा नहीं है क्योंकि दूसरे नंबर पर काबिज स्टीव स्मिथ (910 अंक) का निलंबन नहीं हटाया गया है और वह आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इससे उनकी रेटिंग 900 अंक से नीचे खिसकनी तय है.

गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बदलाव हुआ और रबादा फिर से नंबर एक गेंदबाज बन गये हैं. उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन की जगह ली है जो श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे. इससे एंडरसन को नौ रेटिंग अंक का नुकसान हुआ और वह अब रबादा से आठ अंक पीछे हैं.

पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद जारी रैंकिंग में भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी एक पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं. रविंद्र जडेजा (पांचवें) अब भी भारत के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं. अश्विन को ट्रेंट बोल्ट (आठवें) के दो पायदान नीचे खिसकने का फायदा मिला है.

पाकिस्तान के यासिर शाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 विकेट लेने के दम पर नौ पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह दसवें स्थान पर पहुंच गये हैं.

यासिर के अलावा बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 21वें (छह पायदान ऊपर) स्थान पर पहुंच गये हैं. बेन स्टोक्स (28वें, तीन पायदान ऊपर), देवेंद्र बिशू (32वें, दो पायदान ऊपर), आदिल राशिद (करियर की सर्वश्रेष्ठ 36वीं, दो पायदान ऊपर), जैक लीच (41वें, दो पायदान ऊपर), लक्षण संदाकन (45वें, 11 पायदान ऊपर) और मालिंदा पुष्पकुमार (61वें, 15 पायदान ऊपर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है.

भारतीय बल्लेबाजों में कोहली के अलावा केवल चेतेश्वर पुजारा (छठे) शीर्ष दस में शामिल हैं. चोटी के दस बल्लेबाजों में केवल एक अंतर आया है तथा दिनेश चंदीमल की जगह उस्मान ख्वाजा दसवें नंबर पर काबिज हो गये हैं. अजिंक्य रहाणे दो पायदान नीचे 19वें स्थान पर खिसक गये हैं जबकि लोकेश राहुल दो स्थान ऊपर संयुक्त 24वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

जिन बल्लेबाजों की रैंकिंग में सुधार हुआ है उनमें अजहर अली (तीन पायदान ऊपर 12वें), जॉनी बेयरस्टॉ (छह पायदान ऊपर 16वें), हेनरी निकोल्स (तीन पायदान ऊपर 17वें), जोस बटलर (तीन पायदान ऊपर 18वें), कुसाल मेंडिस (आठ पायदान ऊपर 20वें) मोमिनुल हक (11 पायदान ऊपर संयुक्त 24वें), स्टोक्स (पांच पायदान ऊपर 31वें) आदि भी शामिल हैं.

स्टोक्स ऑलरांडरों की सूची में टॉप पांच में पहुंच गये हैं. वह एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं. इस सूची में शाकिब अल हसन पहले और रविंद्र जडेजा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget