एक्सप्लोरर

Abbas Afridi Profile: शाहीन अफरीदी के भाई हैं अब्बास अफरीदी? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मिला डेब्यू का मौका

Abbas Afridi Debut: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टी20 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अब्बास अफरीदी को डेब्यू का मौका मिला. अब्बास ने यहां पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया.

Abbas Afridi In NZ vs PAK: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज (12 जनवरी) से टी20 सीरीज शुरू हो गई है. पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है. यहां 22 वर्षीय तेज गेंदबाज अब्बास अफरीदी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है.

अब्बास दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. घरेलू क्रिकेट में लाल और सफेद गेंदों से उन्होंने खूब धमाल मचाया है. इसी के चलते उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर मौका मिला है. आज जब उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई तो उनकी तस्वीरों और वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर यह दावे किए जाने लगे कि अब्बास और शाहीन दोनों भाई-भाई हैं.

क्या है सच्चाई?
दोनों का सरनेम अफरीदी होने के कारण इन दावों को हवा मिली. हालांकि बता दें कि इन दोनों के बीच कोई खून का रिश्ता नहीं है. शाहीन अफरीदी के छह भाई हैं. वह सबसे छोटे हैं. इन छह भाईयों में केवल शाहीन के सबसे बड़े भाई रियाज अफरीदी को ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला है. रियाज उम्र में शाहीन से 15 साल बड़े हैं और उन्होंने साल 2004 में पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट मैच खेला था.

अब्बास अफरीदी का शाहीन से तो कोई संबंध नहीं है लेकिन एक पूर्व क्रिकेटर जरूर उनके रिश्ते में लगते हैं. वह पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल के भतीजे हैं. अब्बास ने अपने चाचा से ही तेज गेंदबाजी के गुर सीखे हैं.

पहले ओवर में ही विकेट
अब्बास अफरीदी के लिए इंटरनेशनल डेब्यू यादगार बन गया. उन्होंने अपने इस डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में विकेट निकाला. अब्बास ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को चलता किया. फिन एलन 14 गेंद पर 34 रन जड़कर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. यहां अब्बास ने उन्हें आमेर जमाल के हाथों कैच आउट करा दिया.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: क्या विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड? जानें क्लाइव लॉयड ने क्या दिया जवाब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget