एक्सप्लोरर

बिन्नी के शतक की मदद से कर्नाटक ने पहली पारी में बनाये विशाल 649 रन

कनार्टक ने आल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी (118) की शतकीय और श्रेयस गोपाल (92) की अर्धशतकीय पारी की मदद से आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे दिन दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 649 रन का विशाल स्कोर बनाया.

बेंगलुरू: कनार्टक ने आल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी (118) की शतकीय और श्रेयस गोपाल (92) की अर्धशतकीय पारी की मदद से आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे दिन दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 649 रन का विशाल स्कोर बनाया. इसके जवाब में दिल्ली ने स्टंप तक पहली पारी में बिना विकेट गंवाये पांच ओवर में 20 रन बना लिये, सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद आठ रन और गौतम गंभीर 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे. चार विकेट पर 348 रन से आगे खेलने उतरी कर्नाटक के लिये बिन्नी ने रात के 14 रन से आगे खेलना शुरू किया. उन्होंने 155 गेंद का सामना करते हुए 118 रन से शानदार शतक जड़ा जिसमें से 72 रन केवल बाउंड्री से ही बने. वहीं रात से क्रीज पर डटे मयंक अग्रवाल अपने रात के 169 रन के स्कोर में केवल सात रन जोड़कर रन आउट हो गये. उन्होंने 250 गेंद में 24 चौके और तीन छक्के से 176 रन बनाये. अग्रवाल के जाने के बाद बिन्नी ने आक्रामकता अख्तियार की और विकेटकीपर बल्लेबाज सीएम गौतम के साथ तेजी से रन जुटाये जिन्होंने भी 81 गेंद में आठ बाउंड्री से 46 रन जोड़े. इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 111 रन की अहम भागीदारी निभायी. बिन्नी पिछले मैचों में 41 और 61 रन की पारियां खेलकर फार्म में हैं, उन्होंने आज भी यही फार्म जारी रखी. श्रेयस गोपाल हालांकि महज आठ रन से शतक से चूक गये, उन्होंने 165 गेंद में 92 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल थां श्रेयस और अभिमन्यु मिथुन (नाबाद 35 रन) के साथ अंतिम विकेट के लिये 101 रन की भागीदारी निभायी. दिल्ली के लिये विकास मिश्रा और मनन शर्मा ने तीन तीन जबकि नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलिया और विकास टोकस ने एक एक विकेट प्राप्त किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget