एक्सप्लोरर

5 विकेट चटकाने के बाद भुवनेश्वर ने बताया दौरे पर टीम की सफलता का राज़

टेस्ट के बाद वनडे-टी20 में भी अपनी गेंदों पर मेज़बान टीम दक्षिण अफ्रीका को छका रहे भुवनेश्वर कुमार की नज़र बल्लेबाज़ी की बारीकियों पर भी है. भुवी ने बताया किस तरह इस दौरे पर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही.

जोहानिसबर्ग: टेस्ट के बाद वनडे-टी20 में भी अपनी गेंदों पर मेज़बान टीम दक्षिण अफ्रीका को छका रहे भुवनेश्वर कुमार की नज़र बल्लेबाज़ी की बारीकियों पर भी है. भुवी ने बताया किस तरह इस दौरे पर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही. भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के वर्तमान दौरे में भारतीय बल्लेबाजों ने शार्ट पिच गेंदों का अच्छी तरह से सामना किया जो कि टीम की सफलता का एक अहम कारण है. भुवनेश्वर ने भारत की पहले टी20 में जीत के बाद कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में शार्ट पिच गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश की लेकिन यह रणनीति उन पर उलटी पड़ गयी. भुवनेश्वर ने भारत की 28 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘जब भी भारतीय टीम विदेश जाती है तो यह माना जाता है कि उसके बल्लेबाज शार्ट पिच गेंदों को खेलने में पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं. इस बार हमने ऐसा नहीं देखा. हम वास्तव में शार्ट पिच गेंदों से अच्छी तरह से निबटे. आज उन्होंने पारी के शुरू में पांच-छह ओवर में काफी शार्ट पिच गेंदें की लेकिन यह रणनीति उन पर उलटी पड़ गयी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जो भी साख रही हो पिछले कुछ वर्षों में हम उसके विपरीत खेल रहे हैं. हमने इस दौरे में शार्ट पिच गेंदों को अच्छी तरह से खेला. वे शार्ट पिच गेंदें करना चाहते हैं लेकिन इससे उन्हें फायदा नहीं मिल रहा है.’’ अपने टी20 करियर में पहली बार पांच विकेट लेने वाले भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘मैं अपनी गति में परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहा हूं. मैं गेंद की गति को नियंत्रित करना चाहता था क्योंकि मैं जानता था कि शॉट मारना आसान नहीं है और इसलिए मैंने ऐसा किया. महत्वपूर्ण यह है कि विकेट की प्रकृति के अनुसार आप अपनी गेंदों के साथ कैसे सामंजस्य बिठाते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिये बीते दिन हमने काफी धीमी गेंदें की जो इस विकेट पर हमारी रणनीति का हिस्सा था. गति धीमी रखना और रनों पर अंकुश लगाना. लाइन और लेंथ के अलावा आप अपनी गेंदों की गति पर कैसे नियंत्रित करते हैं यह भी महत्वपूर्ण होता है.’’ भुवनेश्वर पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिये हैं. उनके लिये यह दौरा काफी सफल रहा है और उन्होंने न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि अपने बल्लेबाजी कौशल का भी अच्छा नजारा पेश किया. इस तेज गेंदबाज ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच खुद को व्यवस्थित रखना और फिटनेस उनकी सफलता की कुंजी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘फिटनेस महत्वपूर्ण है. तीनों प्रारूप में खेलना आसान नहीं है विशेषकर एक दौरे में. इसलिए यहां आने से पहले मैंने व्यस्तता के बीच खुद को व्यवस्थित करना सीखा. मैं खास तरह से अभ्यास करना चाहता था ताकि मेरे शरीर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़े. ’’ टीम इंडिया ने बीती रात ही दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में 28 रनों से शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त बनाई है. जिसका अगला मुकाबला 21 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget