एक्सप्लोरर
BCCI के न्यूजीलैंड सीरीज़ रद्द करने की धमकी के बाद लोढ़ा समिति ने दी सफाई
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 04 Oct 2016 11:53 AM (IST)
1/6

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘बोर्ड के सदस्य संघ अपने साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार से दुखी हैं. वे मैचों का आयोजन के लिये बीसीसीआई से मिलने वाली धनराशि पर निर्भर हैं. अब तक सात राज्य संघों ने घरेलू सत्र के दौरान मैचों की मेजबानी करने में असमर्थता जतायी है जबकि नौ अन्य ने इस मामले में जानकारी चाही है. यदि चीजें इसी तरह से चलती रही तो श्रृंखला(न्यूजीलैंड के खिलाफ) आज शाम तक रद्द कर दी जा सकती है.’
2/6

बीसीसीआई ने हालांकि दलील दी कि राज्य संघ मैचों का आयोजन करने के लिये बोर्ड पर निर्भर हैं और लोढ़ा पैनल के ताजा निर्देशों को देखते हुए वे अपना कामकाज नहीं कर पाएंगे जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के मैचों के लिये उनकी तैयारियां प्रभावित होंगी.
3/6

लोढ़ा समिति ने हालांकि स्पष्ट किया, ‘‘हमने बीसीसीआई के खातों पर रोक नहीं लगायी है. हमने बीसीसीआई को निर्देश दिये हैं कि वह राज्य संघों को धनराशि का भुगतान न करे. दैनिक कार्य, नित्य व्यय, मैच चलते रहने चाहिए. इसको लेकर बिल्कुल भी कोई रोक नहीं.’’
4/6

समिति ने कहा कि उन्होंने बैंकों को बोर्ड के खाते फ्रीज करने के किसी भी तरह के निर्देश नहीं दिये हैं और वह अपने नियमित खर्चे कर सकता है. अपनी सिफारिशों को नहीं मानने से नाराज उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढ़ा पैनल ने उन बैंकों को ‘निर्देश’ दिये जिनमें बीसीसीआई के खाते हैं कि वे 30 सितंबर को बोर्ड की विशेष आम बैठक में लिये गये वित्तीय फैसलों के संबंध में राज्य संघों को बड़ी धनराशि का भुगतान नहीं करे.
5/6

अब से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि लोढ़ा समिति के आदेश के बाद बीसीसीआई के खाते बैंकों ने फ्रीज़ कर दिए हैं जिसके बाद आज खुद आर एम लोढ़ा पैनल ने अपनी पूरी बात सामने रखी और असमंजस की परिस्थिती को दूर कर दिया.
6/6

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वर्तमान श्रृंखला बीच में रद्द करने की धमकी को देखते हुए न्यायमूर्ति आर एम लोढ़ा पैनल ने आज स्पष्टीकरण दिया.
Published at : 04 Oct 2016 11:53 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, दूसरे टी20 में किसे मिलना चाहिए मौका? पिछली 5 पारियों से सब हो जाएगा साफ
स्पोर्ट्स
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया
स्पोर्ट्स
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर दिग्गजों की अलग-अलग राय, 5 में से 3 ने मौका देने की कही बात, अश्विन- पुजारा की अलग सोच
स्पोर्ट्स
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत























