एक्सप्लोरर

Australian Open 2023: मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंचे सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना, सेमीफाइनल में इस जोड़ी को हराया

AUS Open 2023: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है. सानिया अपने टेनिस करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रही हैं.

Sania Mirza Rohan Bopanna Australian Open 2023: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है. इस भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूप्स्की और यूएस की डेसिरा क्रॉस्कीक की जोड़ी को 7-6, 6-7, 10-6 से हराया. यह मुकाबला एक घंटा और 52 मिनट तक चला. सानिया मिर्जा अपने टेनिस करियर का आखिरी गैंड स्लैम खेल रही हैं. ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद वह टेनिस को अलविदा कहेंगी. 

ऐसा रहा मुकाबला

मेलबर्न के मार्गरेट कोर्ट एरिना में खेले गए इस मुकाबले भारतीय जोड़ी को अपने प्रतिद्विंदियों को हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पहला सेट भारतीय जोड़ी ने 7-6 से अपने नाम किया. दूसरे सेट में नील स्कूप्स्की और यूएस की डेसिरा क्रॉस्कीक की जोड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए 7-6 से जीता. वहीं तीसरे सेट का फैसला टाईब्रेकर के जरिए हुआ जिसमें भारतीय जोड़ी ने 10-6 से जीत दर्ज की. 

मेरा आखिरी ग्रैंड स्लैम

मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंचने के बाद सानिया मिर्जा खुशी जाहिर की. इस दौरान उन्होंने कहा, यह एक अद्भूत मैच था. जिसमें बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए. यह मेरा आखिरी ग्रैंड स्लैम है और रोहन के साथ खेलना अपने आप में बहुत खास है. जब मैं 14 साल की थी तब वह मेरे मिश्रित युगल में जोड़ीदार थे. आज मैं 36 साल की हू्ं और वह 42 साल के हो गए हैं. हम अभी खेल रहे हैं. हमारे बीच एक मजबूत रिश्ता है. स्मरण रहे इस भारतीय जोड़ी को मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जेलेना ओस्टापेंको और डेविड वेगा हर्नांडेज की लाटविया और स्पेन की जोड़ी के आगे वाकओवर दिया गया था.  

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: टी20 और वनडे के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बन सकती है टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने अंतर से जीतनी होगी सीरीज

IND vs NZ: इंदौर वनडे में रोहित और शुभमन ने लगाए 5-5 से ज्यादा छक्के, ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर्स बने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget