हनीमून पीरियड के बीच अनुष्का ने की रोहित की पारी की 'तारीफ'
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 14 Dec 2017 01:43 PM (IST)
1/7
रोहित शर्मा ने बीते दिन ही नाबाद 208 रन बनाए और जिसके साथ वो विश्व क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज़ भी बन गए.
2/7
जिसके बाद बीते दिन अनुष्का ने रोहित को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए हंसते हुए थैंक्स कहा और लिखा, 'थैंक्स रोहित, और तुम्हारी बेमिसाल पारी के लिए बधाई.'
3/7
इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा भी शामिल रहे. रोहित ने 12 दिसंबर को दोपहर में विराट-अनुष्का को शादी की बधाई दी. रोहित ने लिखा था 'विराट मैं तुम्हें शादीशुदा जीवन संभालने के लिए डिकशनरी दूंगा.'
4/7
शादी के बंधन की इस खबर के बाद इस खूबसूरत जोड़ी को दुनियाभर से बधाइयां मिलने लगीं.
5/7
11 दिसंबर को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली के रिज़ॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए थे.
6/7
रोहित की ये धमाकेदार पारी इतनी शानदार थी कि अपनी शादी के गोल्डन पीरियड में मशगूल अनुष्का शर्मा भी इसकी तारीफ करने से नहीं रह पाई.
7/7
बीते दिन टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा (208) के दोहरे शतक की मदद से दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 141 रनों से हरा दिया.