एक्सप्लोरर

Birthday Special: आखिरी ओवर में 17 रन और सामने पैट कमिंस, माही बाएं हाथ से खेलेंगे.... लेकिन क्यों?

आखिरी ओवर में 17 रन और धोनी के सामने पैट कमिंस. ये क्या दाएं नहीं बाएं हाथ से खेलेंगे धोनी. पढ़िए माही के जन्मदिन पर हमारी खास स्टोरी.

नई दिल्ली: क्या मैं सही देख रहा हुं. इतना गलत भी नहीं हो सकता है. क्या मेरा दिमाग घूम गया है. प्रेस बॉक्स के चारों तरफ देखा तो लगा कि मैंने सही देखा. बाएं हाथ मे स्टांस लेकर अंपायर नितिन मेनन को माही दिखा रहे हैं वन लेग. स्क्वायर लेग, मिड विकेट, काऊ कार्नर में खड़े फील्डरों को एक बार बारीकी से देखकर माही तैयार हो गए. आईपीएल फाइनल का आखिरी ओवर खेलने के लिए. प्रेस बॉक्स के टीवी का वॉल्यूम पीछे से किसी ने बढ़ा दिया है. डेडलाइन मीट करने के प्रेशर के बावजूद सभी ऐसे 22 ग़ज़ की तरफ नज़र बनाये हुए हैं जैसे कि कह रहे हैं, "क्या ऐसा भी होता है." कमेंट्री में सुनील गावस्कर को मैंने कहते हुए सुना, "आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए, सामने पैट कम्मिन्स और माही बाएं हाथ से खेलेंगे. लेकिन क्यों? प्लान क्या है? अनबिलिवेबेल."

दुबई के मैदान पर मैच खत्म होने से पहले क्रिकेट के जानकार कुछ कहने के लिए भी 5 बार सोच रहे हैं. जो खिलाड़ी 2007 के टी20 विश्वकप फाइनल के आखिरी ओवर में जोगिंदर शर्मा के हाथों में गेंद थमा सकता है और 2011 विश्वकप के फाइनल में इन फॉर्म युवी की जगह खुद बैटिंग करके कप दिला सकता है, उनके बारे में मैच खत्म होने से पहले ही कुछ कहकर अगर फिर से गलत साबित हो गए तो.....

कोविड-19 की वजह से खाली स्टेडियम पर मैच चल रहा है. मुझे लगा कि आज अगर स्टेडियम भरा होता तो पैट कम्मिन्स के ऊपर प्रेशर ज़्यादा होता. तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस को कप्तान दिनेश कार्तिक, सुनील नारिन, इयोन मॉर्गन अपनी अपनी सलाह दे रहे हैं. किसी को पता नहीं है कि माही का प्लान क्या है. कैसे पता चलेगा. इससे पहले तो किसी ने बाएं हाथ के माही को देखा ही नहीं है. कोच ब्रेंडन मैक्लम भी ऐसा कोई मैच सिचुएशन के बारे में शायद ही खिलाड़ियों के साथ डिसकस किए हों. केकेआर के कप्तान ने ऑन साइड पर 5 फील्डरों के साथ फाइनल ओवर की फील्ड सेट की है. आखरी ओवर की पहली गेंद मिडल लेग पर, वहां से हेलीकाप्टर शॉट मारने के लिए जिस तरह का पावर चाहिए वैसी ताक़त माही के बाएं हाथ में कैसे आई, मुझे पता नहीं है. स्प्लिट सेकंड में गेंद गिरी स्टेडियम के सेकंड टियर पर. आज क्रिकेट का कोई भी व्याकरण मुझे समझ मे नहीं आ रहा है. अचानक लगने लगा है कि क्रिकेट की शुरुआत शायद मंगल ग्रह से हुई है. कमिंस तैयार हो रहे हैं अपनी दूसरे डिलीवरी के लिए. अचानक साढ़े 5 का अलार्म बजा. तब मुझे पता चला कि यह हकीकत नहीं......मैं सपना देख रहा था.

सुबह की कॉफ़ी हाथ मे लेकर में बालकनी में बैठा था. याद आया कि एकबार किसी ने मुझे कहा था, सवेरे नींद में जो सपने आते हैं वो कभी कभी सच भी होते हैं. सपने सच करने वाले का नाम ही तो है एम एस धोनी. किसको पता है, हम और आप जब ये सोच रहे है कि माही क्यों सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कुछ नहीं कह रहे हैं तब शायद वो सुशांत के बाएं हाथ से क्रिकेट खेलने के सपनों को 22 ग़ज़ में साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हों.

लेखक - महेंद्र सिंह धोनी के सपने सच कर देने वाले कई मैच को कवर करने वाले पत्रकार कुंतल चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें- 

Exclusive: एबीपी न्यूज़ से बोले एमएस धोनी के दोस्त- ज़रूरत पड़ने पर चीन से जंग को तैयार हैं माही Video: ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी को दिया खास गिफ्ट, जन्मदिन पर रिलीज़ किया हेलीकॉप्टर-7 गाना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget