एक्सप्लोरर
In Pics: धूमधाम से गोरखपुर में निकली शोभा यात्रा, सीएम योगी भी हुए शामिल, देखें तस्वीरें
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी के मौके पर गोरखपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा में रथ पर सवार होकर निकले. मानसरोवर मन्दिर रामलीला मैदान में उन्होंने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया.
(शोभा यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी)
1/8

गोरखपुर में विजयादशमी के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई.
2/8

इस दौरान गोरखपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजयदशमी शोभायात्रा में रथ पर सवार होकर निकले.
3/8

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर मन्दिर रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया.
4/8

इसके साथी ही यहां पर वह माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का पूजन और आरती भी किया.
5/8

गोरखपुर में मानसरोवर रामलीला मैदान तक हर धर्म और वर्ग के लोगों ने रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर का स्वागत किया.
6/8

सदियों से चली आ रही गोरक्षपीठ की इस परंपरा के दौरान मुस्लिम समाज ने भी गोरक्षपीठाधीश्वर के स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
7/8

शोभा यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का अलग स्वरूप देखने को मिला है.
8/8

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नाथ पंथ संप्रदाय की परंपरा का पालन करते हुए नाथ संप्रदाय की विशेष टोपी सिर पर पहनी और विशेष माला उनके गले में नजर आई.
Published at : 24 Oct 2023 08:03 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
महाराष्ट्र
विश्व
क्रिकेट
बॉलीवुड

























