एक्सप्लोरर
Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu: मुंबई पहुंचीं मिस यूनिवर्स-2021 हरनाज संधू, महिलाओं के लिए माहौल को लेकर दिया ये बयान
मिस यूनिवर्स-2021 हरनाज संधू
1/7

मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब जीतने वाली पंजाब की हरनाज संधू भारत पहुंच गई हैं. मिस यूनिवर्स-2021 के विजेता हरजान बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंची. इस दौरान उनके स्वागत में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. हरनाज की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर महिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. प्रशासन की कोशिश थी कि हरनाज के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
2/7

मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब जीतने वाली पंजाब की हरनाज संधू का कहना है कि वह एक ऐसा वातावरण पैदा करना चाहती हैं, जिसमें साथी महिलाएं स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में अपनी चिंताओं को व्यक्त करने में सहज महसूस करें. 'यारा दियां पू बारां',और 'बाइ जी कुट्टांगे' समेत कुछ पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकीं संधू (21) न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि हॉलीवुड में भी एक मकाम हासिल करने की उम्मीद कर रही हैं. संधू की ये दोनों फिल्में 2021 में रिलीज हुई हैं.
Published at : 16 Dec 2021 06:22 AM (IST)
और देखें



























