एक्सप्लोरर
शादी के बाद आरती सिंह की हुई पहली रसोई, लाल सूट..बालों में गजरा लगाए खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
Arti Singh First Rasoi: 'बिग बॉस 13' फेम और एक्ट्रेस आरती सिंह इस वक्त अपनी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं. आरती का ससुराल में काफी ग्रैंड तरीके से स्वागत हुआ है. वहीं अब आरती ने अपनी पहली रसोई की है.
आरती सिंह अपने ससुराल पहुंच गई हैं. जहां उनका काफी ग्रैंड अंदाज में स्वागत हुआ है. आरती लगातार अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी पहली रसोई की तस्वीरें पोस्ट की हैं.
1/8

आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वो किचन में खड़ी कुछ मीठा पकाती नजर आ रही हैं.
2/8

इस दौरान आरती रेड सूट में मांग में सिंदूर लगाए, हाथों में चूड़ा पहने और बालों में गजरा लगाए नजर आ रही हैं.
3/8

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है.
4/8

आरती ने लिखा है- 'पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर.' आरती ने भी अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया.
5/8

आरती सिंह ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग सात फेरे लिए थे. तभी से वो चर्चा में बनी हुई हैं .
6/8

बता दें कि आरती सिंह ने पूरे रीति -रिवाज के साथ सात फेरे लिए हैं. उनकी शादी में टीवी के तमाम सितारों के अलावा मामा गोविंदा भी शामिल हुए थे. शादी की रस्मों में उनके भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी करिश्मा ने अपना पूरा फर्ज निभाया.
7/8

आरती की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हर किसी ने आरती के शादी के लुक को काफी पसंद भी किया.
8/8

आरती शादी के बाद बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार होकर अपने फोटोज शेयर कर रही हैं. पहली रसोई से पहले आरती ने फैंस को अपना न्यूली मैरिड लुक शेयर किया है. इस पिंक सूट , माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए आरती बेहद प्यारी लग रही हैं.
Published at : 07 May 2024 06:53 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement

























