एक्सप्लोरर

Sundar Pichai: सुंदर पिचई को याद आई 3 इडियट्स, मिस करते हैं डोसा, छोले भटूरे और पाव भाजी  

Google: सुंदर पिचई ने कहा कि भारत के पास जबरदस्त इंजीनियर्स हैं. इनके दम पर भारत एआई सेक्टर में शानदार काम करेगा. भारत के लिए ग्लोबल लेवल पर छा जाने का सही समय आ गया है.

Google: भारतीय मूल के सुंदर पिचई (Sundar Pichai) गूगल के सीईओ हैं. सुंदर पीछे का जन्म मदुरई की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था. उन्होंने भारत से पढ़ाई करके अमेरिका जाकर अपनी शोहरत बनाई. आज वह दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी अल्फाबेट (Alphabet Inc) और इसकी सब्सिडियरी गूगल (Google) के सर्वोच्च पद पर बैठे हैं. मगर, उनके दिलोदिमाग में भारत बसा हुआ है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 3 इडियट्स का उदाहरण देते हुए युवा इंजीनियर्स को बेहतर तैयारी करने की सलाह दी. साथ ही भारत डोसा, छोले भटूरे और पाव भाजी को भी याद किया.

डोसा, छोले भटूरे और पाव भाजी हैं उनकी फेवरेट डिश

सुंदर पिचई ने वरुण मय्या के पॉडकास्ट पर कहा कि बेंगलुरु का डोसा, दिल्ली के छोले भटूरे और मुंबई की पाव भाजी उनकी फेवरेट डिश हैं. जब उनसे पूछा गया कि युवा भारतीयों को गूगल जैसी कंपनी का हिस्सा बनने के लिए क्या करना चाहिए तो उन्होंने कहा कि युवाओं को टेक्नोलॉजी की गहरी जानकारी रखनी होगी. सतही ज्ञान उनके कैरियर में बड़ी रुकावट बन सकता है. इसके लिए हमें 3 इडियट्स (3 Idiots) फिल्म की ओर देखना होगा. फिल्म के एक सीन में आमिर खान से मशीन की परिभाषा पूछी जाती है. यहां मशीन की दो परिभाषाएं बताई जाती हैं. हालांकि, एक वर्जन में आपको मशीन का असली मतलब समझ आता है. मैं भी तकनीक को कुछ इसी तरह देखता हूं. सफलता गहरी समझ से ही हासिल की जा सकती है. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत का रोल रहेगा अहम

गूगल के सीईओ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारत का रोल अहम होने वाला है. भारत के पास इंजीनियरों का बड़ा पूल है. यह अपने टैलेंट के दम पर भारत को एआई सेक्टर में अग्रणी देश बनाने की क्षमता रखते हैं. भारत के लिए ग्लोबल लेवल पर छा जाने का यही समय है. भारत के इंजीनियर एआई के ट्रेंड को समझकर अपने एप्लीकेशन डेवलप करेंगे. यहां से तैयार हुई चीजें पूरी दुनिया में जाएंगी. 

बड़ी कंपनियों के इंटरव्यू की तैयारी करवाने के लिए भारत में है इंडस्ट्री 

सुंदर पिचई ने बताया कि भारत में फेसबुक, अमेजन, एप्पल, नेटफ्लिक्स और गूगल के इंटरव्यू की तैयारी करवाने के लिए एक पूरी इंडस्ट्री खड़ी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्री इन दिग्गज कंपनियों में काम करने का सपना देखने वाले भारतीय युवाओं की पूरी मदद कर रही है.

ये भी पढ़ें 

Cyber Crime: बंद होंगे 18 लाख से ज्यादा सिम, साइबर क्राइम के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget