एक्सप्लोरर
इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी छोड़ी, मिस नॉर्थ इंडिया का जीता खिताब, अब Cannes में बिखेरा एक्ट्रेस ने जलवा
Deepti Sadhwani Cannes: दीप्ति साधवानी तब चर्चा में आईं जब उन्होंने टीवी के सबसे पुराने और पॉपलुर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गोकुलधाम प्रीमियर लीग 3 की होस्ट के रूप में अभिनय किया.
लखनऊ में जन्मीं दीप्ति साधवानी ने हमेशा बड़े बॉलीवुड करियर का सपना नहीं देखा था. दीप्ति ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले मुंबई में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की. अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीप्ति साधवानी ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है.
1/7

14 मई से 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो गई है. ऐसे में एक बार फिर दुनिया भर के सेलेब्स अपने फैशन का जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाया है.
2/7

एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया. दीप्ति साधवानी ने इस दौरान ऑरेंज कलर का गाउन पहना था, जिसमें थाई-हाई स्लिट और रोएंदार ट्रेल था. दीप्ति साधवानी एक भारतीय एक्ट्रेस हैं जो टीवी, फिल्म और संगीत वीडियो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.
Published at : 16 May 2024 05:50 PM (IST)
और देखें


























