एक्सप्लोरर
करियर के शिखर पर आकर अचानक ये सिंगर हो गया था गायब, 18 महीनों बाद की जबरदस्त वापसी, पहचाना क्या?
Honey Singh Birthday Special: हनी सिंह ने शाहरुख, सलमान और महानायक के लिए सुपरहिट गाने गाए हैं. लेकिन कुछ महीनों के लिए हनी सिंह अचानक गायब हो गए थे, बाद में उन्होंने जाने की वजह खुद बताई थी.
एक दौर था जब हनी सिंह के रैप सॉन्ग को हर उम्र के लोगों ने पसंद किया. उनके गानों पर सभी थिरकते थे लेकिन जब वो काफी समय तक इंडस्ट्री से दूर रहे तो उनके बाद कई रैपर्स ने जगह बना ली थी.
1/7

15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हनी सिंह का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ. साल 2003 में हनी सिंह ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था. उस समय वो भांगरा और हिप-हॉप गाने कंपोज करते थे. हनी सिंह जब टीनएज में थे तब उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था.
2/7

हनी सिंह ने पंजाबी के अलावा हिंदी और अंग्रेजी में भी रैप सॉन्ग गाए हैं. साल 2011 में हनी सिंह का गाना 'गबरू' आया जो सुपरहिट आया. उसी साल उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ 'लक 28 कुड़ी दा' गाया जो हिट हुआ. दिलजीत के साथ हनी सिंह ने पंजाबी फिल्म 'लॉयन ऑफ पंजाब' में काम किया है.
Published at : 15 Mar 2024 06:57 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
क्रिकेट
ओटीटी

























