एक्सप्लोरर
Red Sea Film Festival में सम्मानित हुईं Priyanka Chopra, ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में ग्लैमरस लुक से लूटी महफिल
Priyanka Chopra Latest Photos: बॉलीवु़ की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की. जहां की कई तस्वीरें उन्होंने अब फैंस के साथ भी शेयर की हैं.
प्रियंका चोपड़ा जोनास बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की. जहां उन्हें उनके शानदार करियर, स्क्रीन और फिल्म उद्योग में उनके योगदान सम्मानित भी किया गया. इसकी कई तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं. आप भी डालिए इनपर एक नजर...
1/7

रेड फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि, “रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होना मेरे लिए एक गर्व की बात है, ये एक ऐसी कहानी कहने का उत्सव है जो भाषा, सीमाओं और सांस्कृतिक विभाजनों से परे है.
2/7

प्रियंका ने आगे कहा कि, “मैंने हमेशा इस विश्वास को कायम रखा है कि मनोरंजन की सार्वभौमिक शक्ति लोगों को एकजुट करने की क्षमता रखती है और मैं रेड सी टीम की सराहना करती हूं जो दुनिया भर में कही जा रही अद्भुत कहानियों और प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध है. ना केवल हॉलीवुड या बॉलीवुड के भीतर बल्कि उससे भी परे."
Published at : 12 Dec 2024 09:39 PM (IST)
और देखें


























