एक्सप्लोरर
Bollywood Movies: एक स्टार की फीस में बनी थीं ये आठ फिल्में, बंपर कमाई कर साबित किया कंटेंट इज किंग
Low Budget Movies: बॉलीवुड के सुपरस्टार एक-एक फिल्म के लिए 15-25 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. इतने ही बजट में ही कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्होंने करोड़ों रुपये कमाकर साबित किया कि कंटेंट ही किंग है...
कम बजट में बनने वाली फिल्में
1/8

सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' तमाम विवादों में घिरे होने के बाद 238 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 282 करोड़ से ज्यादा है. यह फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी है.
2/8

आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी फिल्म 'पीपली लाइव' का बजट महज 12 करोड़ रुपये था. इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ रुपये कमाए थे.
Published at : 13 Jun 2023 10:24 AM (IST)
और देखें


























