एक्सप्लोरर
Flop Movies Hit on Television: बॉलीवुड की वो पॉपुलर फिल्में जिन्हें लोग समझते हैं हिट लेकिन असल में रहीं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, देखें लिस्ट
Flop Movies Hit on Television: कुछ फिल्में टीवी चैनल्स पर बहुत आती हैं और लोग उन फिल्मों को काफी पसंद करते हैं. लेकिन जब वो फिल्में रिलीज हुईं तो बॉक्स ऑफिस पर वो फिल्में डिजास्टर साबित हुई थीं.
टीवी पर आपने कई ऐसी फिल्में देखी होंगी जिन्हें बार बार देखने का मन करता है. आप सोचते होंगे कि ये तो बेहतरीन फिल्म है लेकिन असल में बॉक्स ऑफिस पर वो फिल्में फ्लॉप हो गई थी. यही फ्लॉप फिल्में लोगों के दिलों में उतर गईं.
1/7

रहना है तेरे दिल में: आर माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले फ्लॉप का टैग हासिल किया हो लेकिन लोगों के दिलों में उतर गई थी. इस फिल्म के गाने आज भी लोग पसंद करते हैं.
2/7

नायक: अनिल कपूर की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म में 'नायक' का नाम भी शामिल है. लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल होते देखा गया.
Published at : 15 Mar 2024 09:35 PM (IST)
और देखें


























