एक्सप्लोरर
जब शूटिंग सेट पर बी-टाउन के इन पॉपुलर स्टार्स ने खाए थे थप्पड़...एक को तो पड़े थे 17 तमाचे, वजह कर देगी हैरान
Bollywood Actors: 15 फरवरी का दिन स्लैप डे के तौर पर भी मनाया जाता है. तो आज ऐसे स्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जो चुपचाप थप्पड़ खाने को मजबूर हुए. चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन शामिल है.
फिल्में जितनी दिलचस्प होती हैं उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प फिल्मी दुनिया से जुड़े किस्से होते हैं. फिल्म स्टार्स से जुड़े कई किस्से ऐसे हैं जिन्हें जानकर फैन्स हैरान हो जाते हैं. आज आपको ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में बताएंगे जब फिल्म स्टार्स को थप्पड़ झेलने पड़े. किसी-किसी फिल्म स्टार ने तो इतने थप्पड़ खाए कि आप यकीन भी नहीं कर सकते.
1/6

संजीव कुमार - कभी हिंदी फिल्मों में बड़े स्टार रहे संजीव कुमार के साथ भी एक बार ऐसा हो चुका है. दरअसल एक अखबार में संजीव कुमार और नूतन के बीच अफेयर की खबर छपी तो एक्ट्रेस इतनी नाराज हुईं कि फिल्म के सेट पर ही पहुंचकर संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था. दरअसल कहा जाता है कि ऐसा उन्होंने अपने पति के कहने पर किया था.
2/6

अमिताभ बच्चन - बिग बी अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट से अछूते नहीं हैं. दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने अमिताभ को कसकर तमाचा रसीद कर दिया था. बिग बी ने इस बात का खुलासा खुद कपिल शर्मा के शो पर किया था.
Published at : 15 Feb 2024 10:35 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
इंडिया
क्रिकेट

























