News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Pakistan: 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड साजिद मीर जिंदा, ISI ने आतंकी को बताया था 'मुर्दा'

Pakistan: 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के सूत्रधार साजिद मीर को पाकिस्तान ने हिरासत में लिया है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने साजिद की मौत होने का दावा किया था.

Share:

Pakistan: पाकिस्तान (Pakkistan) ने 2008 के मुंबई (Mumbai) आतंकवादी हमलों (Terrorist Attack) के सूत्रधार साजिद मीर (Sajid Mir)  को हिरासत में लिया है. इससे पहले कुख्तात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (Pakistani Intelligence Agency) आईएसआई (ISI) ने एफबीआई (FBI) की ओर से मोस्ट वांटेड घोषित साजिद की मौत होने का दावा किया था. विशेषज्ञों के मुताबिक एफएटीएफ की ग्रे सूची से निकलने के लिए पाकिस्तान ने मीर को सजा दिलाने का नाटक किया है.

निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि मीर पाकिस्तान में जिंदा है, हिरासत में है और उसे सजा सुनाई गई है. मीर को मोस्ट वांटेड सूची में शामिल करते हुए एफबीआई ने 2011 में उस पर 50 लाख डॉलर का इनाम रखा था. अमेरिका और भारत दोनों ही एक दशक से उसे खोज रहे हैं. लश्कर सरगना हाफिज सईद के करीब साजिद को मुंबई हमले की योजना बनाने वाले डेविड कोलमैन हेडली और अन्य आतंकवादियों का हैंडलर माना जाता है.

एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने की प्लानिंग

पाकिस्तान साजिद मीर की गिरफ्तारी से दिखाना चाहता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ काम कर रहा है. इस गिरफ्तारी को एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने की प्लानिंग कहा जा रहा है. पाकिस्तान जून 2018 से ही एफएटीएफ की ग्रे सूची में शामिल है. इस बार जर्मनी में हुई बैठक में एफएटीएफ ने कहा था कि वह पाकिस्तान का जमीनी परीक्षण करने के बाद उसे ग्रे सूची से बाहर करने का फैसला करेगी. ऐसे में पाकिस्तान दिखाना चाहता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ खुलकर काम कर रहा है. 

अमेरिका ने 5 मिलियन का इनाम घोषित रखा

आतंकी साजिद मीर लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने जानकारी दी है कि मीर 2001 से एक्टिव था. उसने लश्कर से मिलकर कई आतंकवादी हमलों की योजना बनाई थी. अमेरिका ने उस पर 5 मिलियन का इनाम घोषित रखा है.

यह भी पढ़ें.

Maharashtra Political Crisis: 'शरद पवार-सोनिया गांधी साथ, हमारे ही लोगों ने पीठ में छुरा घोंपा', CM उद्धव ठाकरे की बागियों को खरी-खरी

Covovax for Children: जल्द 7 से 11 साल के बच्चों को लगाई जा सकेगी Covovax, सरकारी समिति ने की सिफारिश

Published at : 25 Jun 2022 07:23 AM (IST) Tags: Pakistan Mumbai Mumbai Attack. Sajid Mir
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

Israel US Iran War Live: 'भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है गंभीर असर', ईरान युद्ध पर MEA ने जताई चिंता

Israel US Iran War Live: 'भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है गंभीर असर', ईरान युद्ध पर MEA ने जताई चिंता

'पाकिस्तान से राजनयिक रिश्ते खत्म...' सीमा पर छिड़ी जंग के बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दी चेतावनी

'पाकिस्तान से राजनयिक रिश्ते खत्म...' सीमा पर छिड़ी जंग के बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दी चेतावनी

Dubai News Live Updates: दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाह

Dubai News Live Updates: दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाह

'सुरक्षा की गारंटी...' इजरायल में फंसे अपने नागरिकों को निकालने को लेकर US का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

'सुरक्षा की गारंटी...' इजरायल में फंसे अपने नागरिकों को निकालने को लेकर US का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

टॉप स्टोरीज

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?

जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?

Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर

Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर

‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान

‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान