एक्सप्लोरर

Xi Jinping: 15 लाख से अधिक लोग कैद, हर 100 फीट पर गार्ड, जानिए किस तरह जिनपिंग के लिए हुई किलेबंदी

Xi The President: जिनपिंग जल्द ही चीन के राष्ट्रपति के रूप में फिर से शपथ लेंगे.उन्होंने खुद को देश के सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप में स्थापित किया. विरोध को दबाने के लिए भी जो तरीके अपनाए वो लाजवाब हैं.

China Most Powerful leader Xi Jinping: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक और कार्य़काल पाने में सफल रहे हैं. उन्होंने चीन में माओत्से तुंग के बाद खुद को चीन के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में स्थापित करने की पूरी तैयारी कर ली है. वहीं अधिकारी भी यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से ही हो. अधिकारी कितने मुस्तैद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20वीं कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस रविवार को शुरू होने के साथ, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने बीजिंग में सड़कों पर मोर्चा संभाल लिया ताकि किसी भी तरह के विरोध को दबाया जा सके.

कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के आयोजन के दौरान सख्त पहरा

न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन स्वयंसेवकों को यह सुनिश्चित करने के लिए 100 फीट या उससे भी अधिक दूरी पर रखा गया था कि किसी भी खतरे को फौरन खत्म किया जा सके. रिपोर्ट में कहा गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के आयोजन के दौरान बीजिंग को जिस तरह किले में बदला गया है वह यह बताता है कि पिछले 5 साल में उन्होंने क्या किया है.

जीरो कोविड से पड़ रही है दोहरी मार

चीन के लोग पिछले 2 साल से कोविड से ज्यादा उसे लेकर बनाई गई पॉलिसी से परेशान हैं. चीन की जीरो कोविड पॉलिसी लोगों को डबल चोट पहुंचा रही है. भले ही दुनिया के अधिकतर देश अब इस संकट से बाहर निकल चुके हैं, लेकिन चीन अब भी इसमें फंसा नजर आ रहा है. वहां अब भी जीरो कोविड पॉलिसी सख्त है. अगर कोई शख्स एक भी कोविड वाले एरिया से यात्रा करके लौट रहा है तो शहर में उसकी एंट्री रोक दी जा रही है.

इस पर लोग सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाल रहे हैं. कुछ लोग लगातार रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि उन्हें काम पर लौटना है तो कुछ सर्जरी की बात कहते हुए तत्काल लौटने की एंट्री मांग रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने ये भी शिकायत की है कि उनकी कंपनियों ने उन्हें पिछले सप्ताह राष्ट्रीय दिवस पर हुई 7 दिन की छुट्टी के मौके पर भी घर नहीं जाने दिया. कंपनी को डर है कि कहीं हम घर गए तो लौटकर नहीं आएंगे.

लोगों की हर गतिविधि पर नजर

न्यूयॉर्क टाइम्स की इस रिपोर्ट की मानें तो डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बीजिंग को कुछ भी मेल करने वाले सभी लोगों की आईडी की जांच करें. जब तक कम्युनिस्ट कांग्रेस पार्टी की बड़ी बैठकें खत्म नहीं हो जातीं,  तब तक ये लोग गश्त करते रहेंगे और आम लोगों पर नजर रखेंगे.

1.4 मिलियन से अधिक गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन रद्द

हर पांच साल में एक बार होने वाले कॉन्क्लेव का पैमाना और आकार अधिकारियों द्वारा उठाए गए कुछ अन्य चरम उपायों से स्पष्ट होता है. राजधानी में, सशस्त्र अधिकारियों ने साइकिल चालकों और पैदल चलने वालों को भी रोक-रोककर चेक किया. पिछले महीने एक सरकारी अधिकारी ने घोषणा करते हुए कहा कि हमने जून के अंत से लेकर अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 14 लाख से अधिक आपराधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. ये लोग किसी न किसी तरह सरकार के विरोध में नजर आ रहे थे. जो कुछ भी छोटा-मोटा विरोध हुआ, उसे अधिकारियों ने शीघ्रता से रद्द कर दिया.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: 9 घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया का दावा- AAP छोड़ने का बनाया गया दबाव, CBI ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget