एक्सप्लोरर

दुनिया के सबसे बड़े कार्गो प्लेन में भारत आ रहे 3 ऑक्सीजन जनरेटर और 1000 वेंटिलेटर, ब्रिटेन से भरी उड़ान   

कोरोना महामारी में दुनिया कई देश भारत की मदद कर रहे हैं. ताजा मदद के रूप में शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड में बेलफास्ट से दुनिया के सबसे बड़े कार्गो प्लेन ने तीन 18 टन के ऑक्सीजन जनरेटर और 1000 वेंटिलेटर लेकर उड़ान भरी है. ब्रिटेन यह सप्लाई भेज रहा है.

लंदन: कोरोना महामारी में भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देश आगे आए हैं. ब्रिटेन ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड में बेलफास्ट से दुनिया के सबसे बड़े कार्गो प्लेन ने तीन 18 टन के ऑक्सीजन जनरेटर और 1000 वेंटिलेटर लेकर उड़ान भरी है. विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ने कहा कि एंटोनोव 124 विमान में जीवन रक्षक किट को लोड करने के लिए हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने रातभर काम किया. एफसीडीओ ने इस सप्लाई के लिए धन मुहैया कराया है. 

एफसीडीओ के मुताबिक, इस विमान के रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद इंडियन रेड क्रॉस की सहायता से इस सप्लाई को अस्पतालों में भेजा जाएगा. तीनों ऑक्सीजन जनरेटर में से हर जनरेटर प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है जो एक साथ 50 लोगों के इस्तेमाल करने के लिए लिए पर्याप्त है.

दोनों देश महामारी से निपटने के लिए मिलकर कर रहे काम 

यूके के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने कहा, "ब्रिटेन उत्तरी आयरलैंड से भारत सरप्लस ऑक्सीजन जनरेटर भेज रहा है. यह जीवन रक्षक उपकरण भारत के उन अस्पतालों का सपोर्ट करेंगे जो कोविड मरीजों का इलाज कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा "ब्रिटेन और भारत मिलकर इस महामारी से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. कोई भी तब तक सेफ नहीं है, जब तक हम सभी सेफ नहीं हैं."

भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े 
ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने कहा, "भारत में स्थिति दुख देने वाली है और हम अपने दोस्त के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. हम भारतीय हेल्थ अथॉरिटीज की मदद करना जारी रखेंगे. "

भारत की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य - रॉबिन
उत्तरी आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री रॉबिन स्वान उपकरणों को लोड करने के समय बेलफास्ट अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भारत की मदद और सपोर्ट करना हमारा नैतिक कर्तव्य है.

भारत कोरोना वायरस महामारी की खतरनाक दूसरी लहर से गुजर रहा है और इससे लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड्स की कमी का सामना करना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान: शहबाज शरीफ को मिली बड़ी राहत, इलाज के लिए जा सकेंगे विदेश

WHO ने आपातकालीन उपयोग के लिए चीन की साइनोफर्म Covid19 वैक्सीन को किया सूचीबद्ध 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
India-Russia Oil: भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget