एक्सप्लोरर

इंग्लैंड-अर्जेंटीना में फिर बढ़े कोरोना वायरस के केस, भारत में थोड़ी राहत, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित देश अमेरिका, भारत और ब्राजील है. बीते 24 घंटे में इंग्लैंड, अर्जेंटीना और रूस में कोरोना वायरस के दस हजार से ज्यादा केस मिले हैं.

दुनिया भर में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 2.64 लाख मामले सामने आए हैं जबकि इस खतरनाक बीमारी से 4250 लोगों की मौत हुई है. बीते 24 घंटे में भारत और अमेरिका के बाद ब्राजील, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और रूस में सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. वहीं सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है. सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर आता है.

इंग्लैंड में कोरोना वायरस के 12,594, अर्जेंटीना में 11,242 और रूस में 10,888 नए मामले सामने आए हैं. वहीं मेरिका और ब्राजील में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है. पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 41,576 नए मामले आए हैं जबकि 421 लोगों की मौत हुई है. वहीं ब्राजील में 25,210 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 398 लोगों ने दम तोड़ा है. भारत में कई दिनों बाद 60 हजार से कम मामले एक दिन में दर्ज हुए हैं.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना वायरस के अब तक तीन करोड़ 56 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. कोविड-19 महामारी से अब तक 10 लाख 45 हजार लोगों की मौत हुई है. पूरी दुनिया में अभी कोरोना वायरस के करीब 78 लाख केस एक्टिव हैं. जबकि इस बीमारी से अब तक 2.6 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश

अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 6 अक्टूबर सुबह तक बढ़कर 76 लाख 79 हजार पहुंच गई, इसमें से 2 लाख 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में 66.82 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से एक लाख 3 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 49 लाख 40 हजार से ज्यादा है, यहां एक लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

  • अमेरिका:          केस- 76,79,644, मौत- 215,032
  • भारत:                केस- 6,682,073, मौत- 103,600
  • ब्राजील:              केस- 4,940,499, मौत- 146,773
  • रूस:                  केस- 1,225,889, मौत- 21,475
  • कोलंबिया:         केस- 862,158, मौत- 26,844
  • स्पेन:                   केस- 852,838, मौत- 32,225
  • पेरू:                  केस- 829,999, मौत- 32,834
  • अर्जेंटीना:           केस- 809,728, मौत- 21,468
  • मैक्सिको:           केस- 761,665, मौत- 79,088
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 682,215, मौत- 17,016

23 देशों में 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस

दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. भारत में रिकवरी रेट 84 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से 56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में 9 लाख 19 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अमेरिका-ब्राजील में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 66 हजार से ज्यादा मामले

कोरोना के इलाज के बाद व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, वीडियो जारी कर कहा- मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget