एक्सप्लोरर

म्यांमार में फंसे 283 भारतीय नागरिकों को लेकर बहुत बड़ी खबर आई सामने, क्या हुआ उनके साथ, पढ़िए

India-Myanmar Relation: म्यांमार में फंसे 283 भारतीयों को लेकर बड़ा अपडेट आ गया. उनको बचाकर भारत ले आया गया है.

India-Myanmar Relation: म्यांमार में फंसे उन 283 भारतीय नागरिकों को बचाकर भारत वापस लाया गया है जिन्हें आकर्षक नौकरियों का लालच देकर साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया था. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि म्यांमा और थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावासों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करके सोमवार को थाईलैंड के माई सोत से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के विमान के जरिए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है.

मंत्रालय ने कहा कि भारत आकर्षक नौकरियों की फर्जी पेशकश करके म्यांमा सहित विभिन्न दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ले जाए गए अपने नागरिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है.

उसने कहा, ‘‘इन लोगों को बाद में म्यांमा-थाईलैंड सीमा से लगे क्षेत्रों में संचालित घोटाला केंद्रों में साइबर अपराध और धोखाधड़ी की अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया.’’

म्यावड्डी में घोटाले के परिसरों में फंसे 6 और भारतीय नागरिक सोमवार को भारत वापस भेजे जाने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. जुलाई 2024 से अब तक 101 भारतीयों को भारत वापस भेजा जा चुका है. म्यांमार में भारतीय दूतावास ने एक्स पर कहा कि हम मिशन से परामर्श किए बिना क्षेत्र में नौकरी की पेशकश के खिलाफ अपनी सलाह दोहराते हैं.


थाईलैंड-म्यांमार सीमांत क्षेत्र में टेलीकॉम धोखा की घटना पर चीन की चिंता

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग, प्रधानमंत्री ली छ्यांग और एनपीसी अध्यक्ष चाओ लेची ने अलग-अलग तौर पर थाई प्रधानमंत्री पेटओनगटर्न शिनावात्रा के साथ वार्ता की, जिसमें एक मुद्दा इंटरनेट जुआ और टेलीकॉम धोखाधड़ी पर प्रहार करना शामिल रहा.

प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल थाईलैंड-म्यांमार सीमांत क्षेत्र में जो गंभीर इंटरनेट जुआ और टेलीकॉम धोखा घटनाएं पैदा हुईं, उससे चीन और थाईलैंड समेत संबंधित देशों के नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा पर हानि पहुंची है और इस क्षेत्र के देशों की सामान्य आवाजाही व सहयोग प्रभावित हुआ. चीन, थाईलैंड, म्यांमार आदि देशों के साथ सक्रिय द्विपक्षीय व बहुपक्षीय सहयोग कर इंटरनेट जुआ और टेलीकॉम धोखा खत्म कर रहा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget