एक्सप्लोरर

अमेरिका ने नाकाम की खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश, भारत को जारी की चेतावनी

अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिका में एक सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश को विफल कर दिया.

अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सिख अलगाववादी को मारने की साजिश को विफल कर दिया है. इस संबंध में भारत को भी चेतावनी जारी की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक साजिश का निशाना सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू था.

फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बुधवार (22 नवंबर) को बताया, "अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिका में एक सिख अलगाववादी को मारने की साजिश को विफल कर दिया." फिलहाल इस रिपोर्ट पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. 

मामले से परिचित लोगों के अनुसार अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि क्या नई दिल्ली के विरोध के कारण साजिशकर्ताओं ने अपनी योजना बदल दी या फिर एफबीआई के हस्तक्षेप के कारण साजिश नाकाम हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को राजनयिक चेतावनी के अलावा अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने न्यूयॉर्क जिला अदालत में कम से कम एक संदिग्ध के खिलाफ सीलबंद अभियोग भी दायर किया है. 

'अमेरिकी सरकार को जवाब देना होगा'
रिपोर्ट के मुताबिक पन्नू ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि क्या अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें साजिश के बारे में चेतावनी दी थी. हालांकि, उन्होंने मामले में बस यह ही कहा कि अमेरिकी सरकार को अमेरिकी धरती पर भारतीय गुर्गों से उनकी जान के खतरे को लेकर जवाब देना होगा.

जून में हुई थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या
गौरतलब है कि इस साल जून में कनाडा के वैंकूवर में एक सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी. कनाडा  सरकार ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था. हालांकि, भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और इन्हें बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताया था. इसके बाद दोनों देशों के संबंध में खटास आ गई था.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: हमास के लड़ाकों ने मस्जिद को बनाया आतंक का अड्डा! गाजा में मिला हथियार समेत रॉकेट बनाने का सामान, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget