एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: हमास के लड़ाकों ने मस्जिद को बनाया आतंक का अड्डा! गाजा में मिला हथियार समेत रॉकेट बनाने का सामान, वीडियो वायरल

Israel-Hamas War: आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच बीते 46 दिनों से युद्ध जारी है. हालांकि, इसी बीच एक राहत देने वाली भी खबर सामने आई है. इजरायल और हमास ने 4 दिनों के युद्धविराम की घोषणा की है.

Israel-Hamas War IDF Found Mosque: इजरायली सुरक्षा बलों ने गाजा के एक मस्जिद का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए IDF ने दावा किया कि हमास के लड़ाकों ने मस्जिद का इस्तेमाल हथियार रखने और रॉकेट बनाने के लिए एक्सपेरिमेंट लैब के तौर पर किया था. IDF ने दावा किया कि एक्सपेरिमेंट लैब एक दीवार के पीछे बनी हुई थी, जिसे सुरंग का पता लगाने के क्रम में ढूंढा गया. लैब के अंदर IDF को विभिन्न प्रकार के मोर्टार, रॉकेट और विस्फोटक सामग्री के अलावा, व्हाइटबोर्ड पर रॉकेट स्केच बने हुए मिले.

हमास के ठिकाने से जुड़े वीडियो कैप्शन में लिखा है कि मस्जिद जैसे पवित्र स्थानों का इस्तेमाल आतंकवाद के मुखौटे के रूप में नहीं किया जाना चाहिए, जो कभी प्रार्थना स्थल था, वो अब आतंकवाद का घर है. आपको बता दें कि मस्जिद से जुड़े मामले का खुलासा IDF ने तब किया, जब गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा अस्पताल के तहत हमास के अड्डे और बंधकों को खोजने का दावा किया गया था.

इजरायली बंधकों की रिहाई
आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच बीते 46 दिनों से युद्ध जारी है. हालांकि, इसी बीच एक राहत देने वाली भी खबर सामने आई है. इजरायल और हमास ने 4 दिनों के युद्धविराम की घोषणा की है. इस 4 दिनों के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी तरह की लड़ाई नहीं होगी. ये फैसला बंधकों की रिहाई करने के बदले में लिया गया है. इस दौरान हमास इजरायल के 50 बंधकों को रिहा करने के लिए मान गया है. इससे पहले हमास ने मात्र 4 बंधकों को ही रिहा किया था. हालांकि, हमास ने कहा कि 240 इजरायली बंधकों में से एक की मौत भी हो गई है.

हमास के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा- नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम के बाद भी हमास के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा. नेतन्याहू ने कहा कि मैं दोहराना चाहूंगा कि युद्ध जारी है और युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक हम अपने सभी लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते. हमारा लक्ष्य है, हमास को खत्म करना और सभी बंधकों को वापस लाना.

आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच कतर के अधिकारी मध्यस्थता का काम कर रहे हैं. इजरायली बंधकों की पहली रिहाई गुरुवार को होने की उम्मीद है और इसमें महिलाएं और बच्चे होंगे.

ये भी पढ़ें: Watch: पाकिस्तानी युवती को वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा भारी! बड़ी बहन ने सिखाया ऐसा सबक कि कई साल रखेगी याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget