एक्सप्लोरर

America: अमेरिका में हुआ कौन सा विस्‍फोट जिसमें मर गईं 18 हजार गाय, जानें

Southfork Dairy Farms Fire: अमेरिका के एक राज्य में डेयरी फार्म पर हुए भयंकर विस्फोट से हजारों गायों की जान चली गई. इससे वहां कोहराम मचा हुआ है.

Texas Fire Accident: अमेरिका के एक डेयरी फार्म में आग लगने से भयंकर विस्‍फोट (US farm Explosion) हुआ, जिससे वहां हजारों गायों की मौत हो गई. मरने वाली गायों की संख्‍या करीब 18,000 है. इतनी बड़ी संख्‍या में गायों की मौत से वहां कोहराम मचा हुआ है. वहीं, विस्‍फोट से जुड़ी तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा टेक्सास प्रांत स्थित फैमिली डेयरी फार्म साउथफॉर्क डेयरी फार्म में हुआ, जहां मंगलवार को भीषण आग लगी. और, विस्फोट के कारण काफी उूंचाई तक धुएं का गुबार छा गया. यह विस्‍फोट इतना भयंकर था कि कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था. इस हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है. मगर, इसकी चर्चा चहुंओर हो रही है.


America: अमेरिका में हुआ कौन सा विस्‍फोट जिसमें मर गईं 18 हजार गाय, जानें

फार्म के ऑनर ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है. और, अमेरिकी पुलिस ने भी यही कहा है कि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है और फायर-ब्रिगेड घटनास्‍थल पर बचाव-कार्य में जुटी हैं. कास्त्रो काउंटी शेरिफ ऑफिस की ओर से कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, उन तस्वीरों में आग की लपटें एक इमारत को ध्‍वस्‍त करते दिखाई दे रही हैं. 

शेरिफ ऑफिस की ओर से कहा गया कि दमकलकर्मियों ने मौके से एक व्यक्ति को बचाया है, जो जलती हुई इमारत के अंदर फंसा हुआ था. सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्‍यान रखते हुए फिलहाल घटनास्‍थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है. 


America: अमेरिका में हुआ कौन सा विस्‍फोट जिसमें मर गईं 18 हजार गाय, जानें

'खेत-खलिहानों की आग से बचाव के पर्याप्‍त उपाय नहीं'
इस घटना पर एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (AWI) की ओर से चिंता जताई गई है, जो कि सबसे पुराने अमेरिकी पशु संरक्षण समूहों में से एक है, जिसने अमेरिकी फायर डिपार्टमेंट और अन्‍य संघीय विभागों से तत्‍काल अग्निकांड पर काबू पाने का अनुरोध किया है. AWI ने कहा कि अमेरिका में हर साल सैकड़ों-हजारों खेत-खलिहान की आग में मारे जाते हैं. इसके बावजूद केवल कुछ अमेरिकी राज्यों ने ही पशुओं के लिए ऐसी इमारतों की व्‍यवस्‍था की है, जो आग से तबाह न हों. AWI की ओर से कहा गया है कि जानवरों को आग से बचाने के लिए कुछ राज्‍यों में कोई संघीय नियम नहीं हैं.

AWI 2013 की भीषण घटना के बाद से जानलेवा घटनाओं पर नजर रख रहा है, उस साल टेक्सास में ही लगी आग ने हजारों मवेशियों को जलाकर मार डाला था. बताया जाता है कि पिछले दशक में इस तरह की आग में लगभग 65 लाख पशु-पक्षी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश मुर्गे-मुर्गियां थे. 

यह भी पढ़ें: चीन ने दी धमकी- 'यदि अमेरिका आड़े आया तो हमारी किलर मिसाइलें करेंगी हमला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BLA और TTP के हमलों से पाक सेना त्रस्त, रिटायर्ड सैनिकों को वापस आने का आदेश
BLA और TTP के हमलों से पाक सेना त्रस्त, रिटायर्ड सैनिकों को वापस आने का आदेश
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Explained: क्या रूस में प्लेग का मामला नई महामारी बनेगा? कितना खतरनाक और कैसे बचें
क्या रूस में प्लेग का मामला नई महामारी बनेगा? कितना खतरनाक और कैसे बचें
Explained: अंतरिक्ष में अचानक क्यों भेजी जा रही है स्कॉच व्हिस्की? जानिए
Explained: अंतरिक्ष में अचानक क्यों भेजी जा रही है स्कॉच व्हिस्की? जानिए

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget