एक्सप्लोरर

US Shooting: फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, दो की मौत; 5 घायल, कैंपस बंद

US Shooting: अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (एफएसयू) में गुरुवार को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि इस गोलीबारी में कम से कम पांच लोग घायल हो गए.

US Shooting: अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (एफएसयू) में गुरुवार (17 अप्रैल) को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि जो लोग मारे गए, वे विश्वविद्यालय के छात्र नहीं थे. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है. विश्वविद्यालय ने एक चेतावनी जारी की थी, जिसमें बताया गया कि छात्र संघ के पास गोलीबारी हो रही है और पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है. इसके बाद एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां तुरंत विश्वविद्यालय की ओर रवाना हो गईं.

 डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया सामने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की पूरी जानकारी मिल गई है. रॉयटर्स के अनुसार, उन्होंने कहा, "यह एक बहुत दुखद घटना है. दुख की बात है कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं."

यूनिवर्सिटी में लगा लॉकडाउन 

जैसे ही फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के तल्लाहासी कैंपस में स्टूडेंट यूनियन के पास एक बंदूकधारी की खबर मिली, पूरे कैंपस को तुरंत बंद (लॉकडाउन) कर दिया गया. इस कैंपस में 42,000 से ज्यादा छात्र पढ़ाई करते हैं.

रद्द की गईं क्लासेज

सावधानी के लिए विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन लोगों से कहा जो कैंपस में नहीं थे, वो वहां न जाएं और उस इलाके से दूर रहें. अगर किसी को मदद की जरूरत हो तो वे 911 पर कॉल करें या फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की पुलिस से संपर्क करें.

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, "हमारी प्रार्थनाएं एफएसयू परिवार के साथ हैं और राज्य की पुलिस इस घटना की जांच कर रही है."

पूरे विश्वविद्यालय में आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया. इसमें छात्रों, टीचरों और बाकी स्टाफ से कहा गया कि वे सुरक्षित जगह पर रहें. पहले संदेश में विश्वविद्यालय ने लिखा, "पुलिस मौके पर है या जल्द पहुंचने वाली है. सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लें और उनके पास न जाएं." बाद में आए अलर्ट में भी यही कहा गया कि सभी लोग अगली सूचना तक अंदर ही रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget