एक्सप्लोरर

G-20: पीएम मोदी से मिलने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप बोले- 'अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ हर हाल में कम करे भारत'

जापान के ओसाका में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है. इस बैठक से पहले ट्रंप ने कहा है कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करें. उन्होंने कहा कि हाई टैरिफ अमेरिका को अस्वीकार्य है.

वॉशिंगटन: जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत ने सालों से अमेरिकी वस्तुओं पर काफी हाई टैरिफ लगा रखा है और हाल में इसमें वृद्धि भी की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये अस्वीकार्य है और भारत को इसे खत्म करना होगा. बता दें कि जापान के ओसाका में 28-29 जून को जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक हो रही है. इस मंच से इतर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बैठक होनी है. इस बैठक से पहले ट्रंप का इस तरह सार्वजनिक तौर पर अपनी बात कहना भारत को एक संदेश देने की कोशिश है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी से अच्छी बातचीत को लेकर आशान्वित हूं. भारत सालों से अमेरिकी वस्तुओं पर भारी टैरिफ चार्ज करता आया है, अब इसमें फिर से बढ़ोतरी की गई, जिसे कबूल नहीं किया जा सकता है. भारत हर हाल में टैरिफ घटाए."

बैठक के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी

बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी गुरुवार को ही जापान पहुंच चुके हैं. यहां पीएम मोदी से अपनी बैठक पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह इसे लेकर काफी आशान्वित हैं. बता दें कि पीएम मोदी छठी बार जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे. भारत अब तक सभी जी-20 शिखर सम्मेलनों में शिरकत करता आया है वहीं, 2022 में वो इसकी मेजबानी भी करेगा.

पहली बार पीएम मोदी और विदेश मंत्री एक साथ

यह बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि बीते 5 सालों में यह पहला मौका होगा जब पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर एक साथ किसी बहुपक्षीय बैठक में शरीक होंगे. जी-20 के हाशिए पर पीएम मोदी एक दर्जन से ज़्यादा द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुलाकातें करेंगे. ओसाका में पीएम मोदी की मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुअल मेक्रोन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे, तुर्की के राष्ट्रपति एर्डोगन, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान समेत कई नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे.

जापान कर रहा है पहली बार मेजबानी 

जापान पहली बार जी-20 शिखर बैठक की मेजबानी कर रहा है. ओसाका शहर में हो रहे सम्मेलन में इस बार का विषय है मानव केंद्रित भावी समाज. वार्ताओं के लिए तीन आधार स्तंभ तय किए गए हैं- 1, आयु परिवर्तन की चुनौती से मुकाबले की तैयारी, 2. श्रम बाजार में लिंग अनुपात को ठीक रखान, 3. नए कामकाज के संदर्भ में राष्ट्रीय नीतियों व बेस्ट प्रैक्टिसेज का आदान-प्रदान.

कश्मीर से अमित शाह का एलान, ‘हर हाल में सुधारेंगे कश्मीर के हालात’ आज कर सकते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

बजट 2019: मोदी सरकार घटा सकती है मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, जानिए ऐसी ही 5 उम्मीदों के बारे में 2019 वर्ल्ड कप: अब तक एक भी मैच नहीं हारने वाली एकमात्र टीम भारत आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगी World Cup: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर बरकरार रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
'हमारे ऊपर से प्रतिबंध हटाओ, हम करते हैं मदद', गर्मी से उबला यूरोप तो ईरान ने फ्रांस-इटली-ब्रिटेन को दिया बड़ा ऑफर
'हमारे ऊपर से प्रतिबंध हटाओ, हम करते हैं मदद', गर्मी से उबला यूरोप तो ईरान ने फ्रांस-इटली-ब्रिटेन को दिया बड़ा ऑफर
मसूद अजहर से हाफिज सईद के करीबियों तक... PAK में बैठे आतंकियों की भारत ने तोड़ी कमर, कौन हैं 23 नाम, जो टेररिस्ट हुए घोषित
मसूद अजहर से हाफिज सईद के करीबियों तक... PAK में बैठे आतंकियों की भारत ने तोड़ी कमर, वो 23 नाम, जो टेररिस्ट हुए घोषित
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget