एक्सप्लोरर

2117 तक मंगल ग्रह पर इंसानों की दुनिया आबाद करेगा संयुक्त अरब अमीरात

नई दिल्ली: यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) अपनी दौलत की नुमाइश और शोहरत के भूख के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. बादलों को छूती वहां की इमारतों के किस्से पूरी दुनिया में सुनाए जाते हैं. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी यूएई की जमीं पर ही तामीर है, जो दुबई की शान बढ़ाती है. जहां एक तरफ जमीन पर यूएई ने अपने झंडे बुलंद किए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अब उसकी नजर जमीं से करोड़ों मील दूर मंगल ग्रह पर है. अब यूएई साल 2117 तक मंगल ग्रह पर दुनिया बसाने की जुगत में लगा हुआ है.

सौ सालों के भीतर मंगल ग्रह पर बसेगी इंसानों की दुनिया

यूएई के उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद ने मंगलवार को कहा कि सौ सालों के भीतर मंगल ग्रह पर पहली सिटी बनाई जाएगी और इंसानी दुनिया को बसाया जाएगा. राशिद ने कहा कि यूएई ने तय किया है कि वह लोगों को मंगल ग्रह पर बसाएगा. खबरों के मुताबिक मंगल ग्रह पर बसाए जाने वाले सिटी का क्षेत्रफल शिकागो शहर जितना बड़ा होगा और वहां छह लाख लोगों के बसाएं जाने की योजना है.

मंगल तक पहुंचने के लिए तेज ट्रांस्पोर्टेशन की व्यवस्था पर विचार 

गल्फ न्यूज के अनुसार 138 देशों की सरकार और दुनिया की प्रमुख कंपनियों की मौजूदगी में यह घोषणा की. यूएई ने कहा कि वह उन तमाम बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करेगी, जिससे मंगल पर लोगों को बसाने का काम आसानी से पूरा किया जा सके. यूएई की योजना है कि एक ऐसे यातायत माध्यम को विकसित करने किया जाए, जो कम से कम समय में धरती से मंगल ग्रह की दूरी को तय कर सके. यूएई का कहना है कि इस योजना को सबसे पहले यहां के वैज्ञानिकों द्वारा शुरु किया जाएगा. आगे चलकर विदेश के वैज्ञानिकों को भी इस मुहिम में शामिल किया जाएगा.

सपने को हकीकत में बदलने के लिए यूएई करेगा तैयारियां

इंसानी दुनिया को मंगल ग्रह पर बसाने के सपने को हकीकत बनाने के लिए यूएई एक नेशनल टीम का गठन करने पर भी विचार कर रही है. जो इस सपने को हकीकत में बदलने में मदद करेगा. इतना ही नहीं इस 100 साल की इस योजना के तहत यूएई के यूनिवर्सिटी में स्पेस साइंस से जुड़ी विषयों पर रिसर्च शुरु करने की भी तैयारी है. जिसका उद्देश्य वहां के युवाओं के भीतर अंतरिक्ष को लेकर रोचकता पैदा करना है.

आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा के अलावा यूएई की धरती पर कई ऐसी इमारतें है जो अपनी भव्यता के लिए मशहूर है. जिसमें बुर्ज अल अरब और दुबई क्रीक शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget