एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: जेलेंस्की ने की Elon Musk से बात, जंग के बाद ये है यूक्रेनी राष्ट्रपति का प्लान

जंग के बीच राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने यूक्रेन को समर्थन करने के लिए स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) का आभार जताया है.

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. यूक्रेन में लगातार बमबारी से देश का साइबर सिस्टम भी काफी प्रभावित हुआ है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) से बातचीत की है. रूसी सैनिकों की ओर से यूक्रेन में बमबारी के बीच राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने जंग को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अरबपति एलन मस्क से बात की है. उन्होंने बताया कि यूक्रेन को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स से स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सिस्टम (Starlink Satellite Broadband System) का एक और बैच मिलने जा रहा है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कई और संभावित अंतरिक्ष परियोजनाओं का भी जिक्र किया जो पूर्व सोवियत देश और स्पेसएक्स के बीच साझेदारी में आगे बढ़ सकते हैं. उन्होंने युद्ध के बाद सभावित अंतरिक्ष परियोजनाओं (Space Projects) को लेकर एलन मस्क से बातचीत की है.

जेलेंस्की ने की एलन मस्क से बात

राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने यूक्रेन को समर्थन करने के लिए स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि शब्दों और कार्यों के साथ यूक्रेन का समर्थन करने के लिए उनका आभारी हूं. अगले हफ्ते तक नष्ट किए गए शहरों के लिए स्टारलिंक का एक और बैच मिलेगा. संभावित अंतरिक्ष परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की. इस संबंध में मैं युद्ध के बाद गहराई से बातचीत करूंगा. इससे पहले भी रूस द्वारा सैन्य आक्रमण के परिणामस्वरूप देश की इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने के बाद एलन मस्क ने यूक्रेन को स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट टर्मिनल दिए थे.

यूक्रेन में स्टारलिंक सेवा को टारगेट किए जाने की संभावना

रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन (Ukraine) के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहे हैं. अभी हाल ही में स्पेस एक्स के सीईओ ने चेतावनी दी थी कि युद्ध प्रभावित देश में स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा को टारगेट किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि एकमात्र गैर-रूसी संचार प्रणाली अभी भी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में काम कर रही है ऐसे में टारगेट किए जाने की संभावना है. उन्होंने लोगों को इसका सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह भी दी. स्टारलिंक 2,000 से अधिक सैटेलाइट्स का एक समूह संचालित करता है जिसका मकसद पूरे ग्रह में इंटरनेट की पहुंच प्रदान करना है.

ये भी पढ़ें:

Ukraine-Russia War: रूस का दावा- हमने यूक्रेनी सेना की तोड़ी कमर, यूक्रेन का पलटवार- हमारे एक लाख नागरिकों ने उठाए हथियार

रूस की प्रमुख विमानन कंपनी का बड़ा फैसला, 8 मार्च से रोकेगी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन  

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget