एक्सप्लोरर

यूक्रेन ने खारकीव में रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला: रिपोर्ट्स

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है. ऐसे में अब जानकारी सामने आई है कि यूक्रेन ने खारकीव में रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला है.

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है. ऐसे में अब जानकारी सामने आई है कि यूक्रेन ने खारकीव में रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला है. द कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय के हवाले से यह रिपोर्ट किया है. द कीव इंडिपेंडेंट ने एक ट्वीट में लिखा, "यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया विभाग ने कहा कि यूक्रेन ने खारकीव के पास रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला है." गेरासिमोव एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी थे जिन्होंने दूसरे चेचन युद्ध में भाग लिया था और उन्हें "क्रीमिया पर कब्जा करने" के लिए पदक से सम्मानित किया गया था.

शांति बैठक रही बेनतीजा!
गौरतलब है कि सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच बेलारूस में तीसरे दौर की शांति वार्ता भी आयोजित हुए लेकिन इसमें कोई महत्वपूर्ण परिणाम नहीं निकला. यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मायखाइलो पोडोलीक ने कहा कि युद्धविराम और सुरक्षा गारंटी के साथ समझौते के मुख्य राजनीतिक ब्लॉक पर गहन परामर्श जारी है. वहीं, यूक्रेन में मानवीय गलियारों के लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए हल्की प्रगति हुई है. 

वहीं, रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी और रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा, "राजनीतिक और सैन्य पहलुओं पर चर्चा जारी है. हालांकि, यह कठिन बना हुआ है. कुछ सकारात्मक के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी." मेडिंस्की ने बैठक के बाद कहा, "...हमें उम्मीद है कि अगली बार हम एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे." बता दें कि बैठक करीब 3 घंटे तक चली.

नागरिकों को निकालने के लिए गलियारे
इससे पहले रूस ने यूक्रेन से नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की थी. हालांकि, ज्यादातर निकासी मार्गों के रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस की ओर जाने को लेकर यूक्रेन चिंतित है. यह गौर देने वाली बात यह भी है कि गलियारों की नई घोषणा के बाद भी रूसी सेना ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर रॉकेट हमला जारी रखा और कुछ क्षेत्रों में भयंकर लड़ाई जारी रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
'भारत के साथ सैन्य संघर्ष में हस्तक्षेप के लिए पाकिस्तान ट्रंप का सदा आभारी रहेगा', बोले PAK पीएम शहबाज शरीफ
'भारत के साथ सैन्य संघर्ष में हस्तक्षेप के लिए पाकिस्तान ट्रंप का सदा आभारी रहेगा', बोले PAK पीएम शहबाज शरीफ
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
गलवान और LAC का झगड़ा... व्लादिमीर पुतिन बोले- भारत और चीन हमारे दोस्त हैं, उनके नाजुक रिश्तों पर रूस नहीं करेगा....
गलवान और LAC का झगड़ा... व्लादिमीर पुतिन बोले- भारत और चीन हमारे दोस्त हैं, उनके नाजुक रिश्तों पर रूस नहीं करेगा....

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Embed widget