एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने ड्रोन हमले में उड़ाया तेल का टैंकर, 'तिलमिलाए' रूस ने कहा- अटैक का देंगे जवाब

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग दिलचस्प होती जा रही है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि यूक्रेन लगातार रूस के ठिकानों को ड्रोन के जरिए निशाना बना रहा है.

Ukraine Drone Attack: यूक्रेन ने ड्रोन हमला कर ब्लैक सी के करीब क्रीमिया में रूस के सबसे बड़े तेल टैंकरों में से एक को निशाना बनाया. तेल टैंकर तबाह होने से रूस तिलमिला उठा है और उसने बदला लेने की धमकी दी है. यूक्रेन की तरफ से रूस पर किया गया ये इस तरह का दूसरा हमला है. शुक्रवार को यूक्रेन ने रूस के एक प्रमुख बंदरगाह पर समुद्री ड्रोन के जरिए हमला किया था. 

रूस ने बंदरगाह पर खड़े जहाज को निशाना बनाने को 'आतंकवादी हमला' करार दिया. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि इस तरह के हमलों का कोई औचित्य नहीं है. इन हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा और जिन लोगों ने इसे अंजाम दिया है, उन्हें सजा जरूर मिलेगी. हाल के दिनों में ब्लैक सी युद्ध के मैदान बना हुआ है. 

खाद्यान आयात पर लगी रोक

दरअसल, तीन हफ्ते पहले मॉस्को एक आयात समझौते से बाहर निकाल गया. इस समझौते के तहत यूक्रेन को ब्लैक सी के रास्ते लाखों टन खाद्यान दुनिया को आयात करने की इजाजत मिली हुई थी. लेकिन रूस के बाहर निकलते ही इस पर रोक लग गई. ऊपर से रूस ने यूक्रेनी बंदरगाहों को निशाना बनाना शुरू किया है, जिसके जवाब में अब यूक्रेन भी ड्रोन हमले कर रहा है. 

समुद्री ड्रोन से हो रहा हमला

वहीं, यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने कहा है कि उसने रूस के एक तेल के टैंकर को उड़ाया है. सर्विस ने बताया कि ये जहाज रूसी सेना तक ईंधन पहुंचा रहा था. हमले को अंजाम देने के लिए 450 किलोग्राम टीएनटी विस्फोट से भरे हुए समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. इन दिनों समुद्र में रूस को नुकसान पहुंचाने के लिए समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

रूस ने कहा- हमारे टैंकर पर हुआ हमला

हमले को लेकर रूस की फेडरल एजेंसी फॉर मरीन एंड रिवर ट्रांसपोर्ट की तरफ से भी जानकारी दी गई है. एजेंसी ने बताया कि सिग टैंकर के इंजन रूम में हमले की वजह से एक बड़ा गड्ढा हो गया है. ऐसा एक समुद्री ड्रोन के हमले की वजह से हुआ है. एजेंसी ने ये भी बताया कि इस हमले में जहाज पर सवार 11 क्रू मेंबर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 

यह भी पढ़ें: अफ्रीकी शांति प्रस्ताव पर पुतिन की दो टूक, कहा- 'हम यूक्रेन पर हमले बंद नहीं कर सकते जब तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget