एक्सप्लोरर

उबर के सीईओ ने ट्रंप की बिजनेस सलाहकार कमेटी से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली: अप्रवासियों के अमेरिका में आने पर नियमों के सख्त होने के बाद दुनियाभर में हंगामा मचा हुआ है. कुछ ऐसे ही विरोध प्रदर्शनों की वजह से दुनियाभर में टैक्सी चलाने वाली कंपनी उबर के सीईओ ट्रैविस क्लानिक ने डॉनल्ड ट्रंप के बिजनेस एडवायज़री काउंसिल से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल ट्रैविस की कंपनी उबर में ही उनके खिलाफ आलोचना शुरु हो गयी थी.

कंपनी को भेजे एक ईमेल में उबर के सीईओ ने कहा, ''बिजनेस एडवायजरी ग्रुप में शामिल होने का मतलब राष्ट्रपति या फिर उनके किसी एजेंडे का समर्थन नहीं है, लेकिन दुर्भाग्यवश इसे गलत ढंग से समझ लिया गया. कई रास्ते और भी हैं जिनकी मदद से हम इमीग्रेशन नीति में बदलाव की वकालत कर सकते हैं.''

ट्रैविस क्लानिक ने अपने ईमेल में लिखा, ''ट्रंप सरकार के आदेश से पूरे अमेरिका में मौजूद समुदायों के कई लोगों को परेशानी हो रही है, परिवारों को अलग होना पड़ रहा है, दूसरे देशों में लोग फंसे हुए हैं और ये डर बढ़ता जा रहा है कि अमेरिका अब वो जगह नहीं रही जहां अप्रवासियों का स्वागत किया जाता है.''

दरअसल ट्रैविस क्लानिक को इस बात के लिए अपने कर्मचारियों और देश के दूसरे लोगों से बड़ी आलोचना झेलनी पड़ रह थी. लोगों का कहना था कि उनकी कंपनी उबर अप्रवासियों के भरोसे ही दुनियाभर में चल रही है और वो ट्रंप की सलाहकार समिति में शामिल हैं जो एक तरह से ट्रंप की नीतियों का समर्थन है. इन्हीं आलोचनाओं को देखते हुए ट्रैविस क्लानिक ने अपने आप को ट्रंप की सलाहकार समिति से हटा लिया है.

ट्रंप सरकार ने सात मुस्लिम ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, यमन, सीरिया और सोमालिया के नागरिकों के अमेरिका में आने पर कम से कम 90 दिनों तक का बैन लगा दिया है, जिसके बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया में ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget