एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हुए दो हमलों में बंदूकधारियों ने 9 लोगों को मौत के घाट उतारा

बाइक सवार हमलावर ने एक रिक्शे पर गोलियां चलायीं. घटना में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के एक परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है.

क्वेटा: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में दो हमलों में बंदूकधारियों ने एक ईसाई परिवार के चार सदस्यों सहित नौ लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं कल हुईं. ईसाई परिवार पर हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली है.

राज्य की पुलिस प्रमुख मोआज्जम जाह अंसारी ने कहा कि पहला हमला क्वेटा के शाह जमां रोड पर हुआ. बाइक सवार हमलावर ने एक रिक्शे पर गोलियां चलायीं. घटना में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के एक परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है.

उन्होंने कहा कि ईसाई परिवार पर यह हमला जानबूझ कर जाति को निशाना बनाने जैसा लग रहा है. हमले में महिला के पिता और तीन अन्य रिश्तेदार मारे गये हैं. अंसारी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि यह रंजिश थी या फिर उन्हें जाति के आधार पर निशाना बनाया गया था.

दूसरी घटना में, क्वेटा के कामबरनी रोड पर दो समूहों में हिंसक संघर्ष हो गया जिसमें पांच लोग मारे गये और नौ अन्य घायल हो गये. कहा जा रहा है कि अल्पसंख्यक शिया मुसलमान हजारा अपने समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. उसी दौरान दो गुटों में संघर्ष हो गया.

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ईसाई परिवार पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने अपनी संवाद समिति अमाक पर इस संबंध में बयान जारी किया है. हालांकि, दूसरे हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget