एक्सप्लोरर

कमला हैरिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का तंज, कहा- मेरे पास उनसे ज्यादा भारतीयों का समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा है कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को खतरे में रूप में नहीं देखते हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सियासत का दौर जारी है. डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पर ट्रंप लगातार हमला कर रहे हैं. न्यूयॉर्क पुलिस बेनेवोल्ट एसोसिएशन के सदस्यों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "जो बिडेन के राज में अमेरिका सुरक्षित नहीं रहेगा. अगर जो बिडेन राष्ट्रपति बन गए, तो वह तुरंत हर एक पुलिस विभाग को चकमा देने के लिए एक कानून पारित कर देंगे. शायद कमला हैरिस भी ऐसा ही करेंगी. वह भारतीय विरासत की हैं. मेरे पास उनसे ज्यादा भारतीयों का समर्थन है."

"कमला हैरिस को खतरे में रूप में नहीं देखता" वहीं व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को खतरे में रूप में नहीं देखते हैं. उन्होंने कहा, "मैं (उन्हें लेकर) मुंहफट नहीं रहा हूं. मैंने कहा था कि उन्होंने जो बिडेन के साथ जितना खराब व्यवहार किया है, वैसा किसी ने नहीं किया. मैंने वो बहस देखी हैं. उन्होंने बिडेन के साथ जैसा बुरा व्यवहार किया, वैसा किसी ने नहीं किया."

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कोई समस्या है, ट्रंप ने कहा, 'बिल्कुल नहीं.'

बता दें, अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने 55 वर्षीय हैरिस को बुधवार को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था. हैरिस अफ्रीकी पिता और भारतीय मां की संतान हैं. ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं. यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी. हैरिस को उम्मीदवार चुने जाने से हैरान ट्रम्प और उनके चुनाव प्रचार अभियान ने सीनेटर की आलोचना की है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget