एक्सप्लोरर

ट्रंप के प्रहार से ड्रैगन पस्त! चीन को अब चुकाना होगा 145% टैरिफ, क्या करेंगे शी जिनपिंग

Us Tariffs On China: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को बक्शने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच उन्होंने एक और बड़ा फैसला किया है.

Us Tariffs On China: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने गुरुवार को चीनी सामानों पर आयात कर बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिया. यह फैसला तब लिया गया जब चीन ने अमेरिकी सामानों पर 84 प्रतिशत टैक्स लगा दिया था. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी व्हाइट हाउस के एक दस्तावेज में दी गई है.

इससे पहले ट्रंप सरकार ने चीन पर फेंटेनिल नाम की ड्रग की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए 20 प्रतिशत आयात कर लगाया था. ट्रंप ने पहले 125 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी ताकि अमेरिका के व्यापार घाटे को कम किया जा सके और चीन द्वारा लगाए गए टैक्स का जवाब दिया जा सके.

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

व्हाइट हाउस की नई नीति के मुताबिक अब चीन से आने वाली सभी चीजों पर 145% आयात शुल्क लगाया गया है. इसके अलावा एल्यूमिनियम, कारें और अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) के बाहर की चीजों पर 25% टैक्स लगेगा, बाकी सभी आयातित चीजों पर 10% का टैक्स भी लागू होगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को एक कैबिनेट बैठक में कहा, "हमें इस दौरान कुछ कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन अंत में इसका अच्छा नतीजा निकलेगा. हम एक मजबूत स्थिति में हैं."

क्या यह व्यापार युद्ध का अगला चरण है?

राष्ट्रपति ट्रंप की यह नीति उनके "अमेरिका फर्स्ट" सोच का हिस्सा है. इसका मकसद है कि अमेरिकी कंपनियां अपने देश में ही काम करें, देश में निर्माण बढ़े और व्यापार में संतुलन आए, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इतने ज्यादा टैक्स लगाने से आम लोगों को महंगाई झेलनी पड़ सकती है और दुनिया भर की सप्लाई चेन भी गड़बड़ हो सकती है.

ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि ज़्यादातर देशों को कुछ टैक्स में 90 दिनों की राहत दी जाएगी, लेकिन चीन को यह छूट नहीं मिलेगी. चीन पर पहले जो 125% टैक्स लगाया गया था, अब उसे और बढ़ाकर 145% कर दिया गया है.

अब सबकी नजर इस पर है कि चीन इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया देता है और इसका वैश्विक व्यापार पर क्या असर पड़ता है.

यूएस टैरिफ का ब्रिटेन और जापान के प्रधानमंत्रियों ने जताया विरोध

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से बात की. दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि ट्रेड वॉर से किसी को फायदा नहीं होगा. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के नए और विवादास्पद टैरिफ सेट ने हाल के हफ्तों में तनाव बढ़ा दिया है, जिसने वैश्विक बाजारों को बुरी तरह प्रभावित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget