एक्सप्लोरर

थाईलैंड: गोताखोरों ने गुफा से 4 और बच्चों को बाहर निकाला, अब तक 8 को बचाया गया

रविवार को पहले सफल अभियान के दौरान चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जबकि बचाव अभियान के दूसरे दिन सोमवार को चार और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

बैंकॉक: उत्तरी थाईलैंड की एक बाढ़ग्रस्त गुफा में से चार और बच्चों को सोमवार को बाहर निकाल लिया गया. गुफा में 12 बच्चे और उनके फुटबॉल कोच बीते दो सप्ताह से भी अधिक समय से फंसे हुए हैं जिनमें से अब तक आठ को बचाया जा चुका है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. थाम लौंग गुफा से रविवार को पहले सफल अभियान के दौरान चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जबकि बचाव अभियान के दूसरे दिन सोमवार को चार और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अब कोच इकापोल चांटावोंग और चार बच्चे गुफा में बचे हैं. बचाए गए बच्चों की पहचान नहीं बताई गई है. यह समूह भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण 23 जून को गुफा में फंस गया था. पिछले सप्ताह गोताखोरों ने इन्हें जिंदा पाया था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, थाई नौसेना सील ने बच्चों को बचाने की पुष्टि की है. पब्लिक टेलीविजन ने चियांग रै शहर में एक अस्पताल के नजदीक हेलीकॉप्टरों के उतरने का लाइव वीडियो प्रसारित किया है. माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टरों के जरिए बचाए गए बच्चे अस्पताल लाए गए. जिन गोताखोरों ने बच्चों के पहले समूह को बचाने का काम किया था, वही दूसरे अभियान में भी शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि हालात रविवार की तरह बेहतर बने हुए हैं और बारिश ने गुफा के जलस्तर को प्रभावित नहीं किया है. इस बचाव अभियान के आधिकारिक प्रवक्ता नारोंगसाक ओसोतानाकोर्न ने रविवार रात संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि बचाव टीमें सोमवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अभियान में जुटेंगी. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने के लिए बच्चों को अभी उनके परिजनों से नहीं मिलाया गया है लेकिन इस पर विचार किया जा रहा है कि परिजन शीशे के पार से या दूर से उन्हें देख सकें. पहले बच्चे को गुफा से रविवार शाम 5:40 बजे निकाला गया और दूसरे को उसके 10 मिनट बाद जबकि दो अन्य को दो घंटे से अधिक समय के बाद बाहर निकाला गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget