एक्सप्लोरर

Texas: गर्लफ्रेंड के गर्भपात कराने पर भड़का आशिक, मॉल की पार्किंग में ही भून डाला

Texas Shooting: अमेरिका के टेक्सास शहर स्थित स्ट्रिप मॉल की पार्किंग में 22 वर्षीय हेरोल्ड थॉम्पसन ने अपनी 26 वर्षीय प्रेमिका गैब्रिएला गोंजालेज की गोली मारकर हत्या कर दी.

US Shooting: अमेरिका के टेक्सास में एक सनकी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक इस बात से नाराज था कि उसकी प्रेमिका ने चोरी-छिपे गर्भपात करा लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसने मॉल की पार्किंग पर अपनी गर्लफ्रेंड के सिर में गोली मार दी. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना अमेरिका के टेक्सास शहर स्थित स्ट्रिप मॉल की है, जहां पार्किंग में 22 वर्षीय हेरोल्ड थॉम्पसन ने अपनी 26 वर्षीय प्रेमिका गैब्रिएला गोंजालेज की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के तुरंत बाद हेरोल्ड थॉम्पसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गर्भपात की बात को लेकर दोनों के बीच घंटों बहस हुई. इसके बाद युवक ने ये वारदात अंजाम दी. 

युवक ने किया जुर्म कबूल 

पुलिस के अनुसार, गोली लगने के युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है. उसने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह नहीं चाहता था उसकी गर्लफ्रेंड गर्भपात न कराए. इसके बावजूद भी युवती ने गर्भपात कराया, जिस पर वह भड़क गया.

सीसीटीवी में घटना कैद 

पुलिस के अनुसार, हत्या की वीडियो मॉल के पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, इसमें देखा जा सकता है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ गाड़ी में बैठ बहस कर रहा होता है. तभी अचानक वह बंदूक निकालता है और युवती के सिर में गोली मार देता है. हालांकि गोली लगने के बाद युवती भागने की कोशिश करती है लेकिन इसके बाद भी युवक गोली चलता है, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो जाती है. 

पुलिस के मुताबिक़, गोंजालेज की बहन भी घटनास्थल से कुछ ही दूर पर मौजूद थी. उसने गोली चलने की आवाज सुनी थी. मालूम हो कि टेक्सास में, लगभग छह सप्ताह के बाद गर्भपात अवैध है जब तक कि कोई चिकित्सा आपात स्थिति न हो. 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्यारा युवक सनकी किस्म का था. वह छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाता था. मार्च में उसने महिला के परिवार के सदस्य के साथ भी मारपीट की थी. रिपोर्ट के अनुसार, थॉम्पसन गोंजालेज के साथ इससे पहले भी कई बार मारपीट कर चुका था. 

 ये भी पढ़ें: Imran Khan : 'इमरान खान को फांसी दो', पाकिस्तान की संसद में उठी मांग, PTI चीफ बोले- मेरे लिए गुलामी से बेहतर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget